– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

विराट कोहली दूसरी बार आरेंज कैप जीतनेवाले एकमात्र भारतीय बने

IMG 20240527 WA0009

Share this:

Chennai news, IPL cricket 2024, BCCI news, cricket news, breaking news Cricket, IPL breaking news : अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए आॅरेंज कैप मिली है। विराट ने इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए एक शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ ही कुल 741 रन बनाए। इसी के साथ ही विराट आरेंज कैप दूसरी बार हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय बन गये हैं। इससे पहले साल 2016 सत्र में भी उन्हें सबसे अधिक 973 रन बनाने के लिए आॅरेंज कैप मिली थी। विराट की टीम आरसीबी ने इस सत्र में अंतिम स्थान से अच्छी वापसी की थी पर वह प्लेआॅफ में नहीं पहुंच पायी। उसे एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विराट ने इस सत्र में एक बार 113 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.69 रहा था। इसके अलावा उन्होंने इस सत्र में 38 छक्के भी लगाये थे। इससे पहले उन्होंने साल। 2016 सीजन में भी वह 38 छक्के लगाये थे। तब विराट ने 16 मैचों में चार शतक के साथ 973 रन बनाए थे। विराट ने अब तब 252 आईपीएल मैचों में 38.66 की औसत और 131.97 की स्ट्राइक रेट से सबसे अधिक 8,004 रन बनाये हैं, इसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ रनों के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 14 मैचों में 53.00 की औसत से एक शतक और चार अर्धशतक के साथ 583 रन बनाए जबकि तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के आलराउंडर रियान पराग रहे जिन्होंने 16 मैचों और 14 पारियों में 52.09 की औसत और 149.21 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए।

Share this:




Related Updates


Latest Updates