Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अवैध संबंध के संदेह में पत्नी के सीने को तीर से बेधा, मौत

अवैध संबंध के संदेह में पत्नी के सीने को तीर से बेधा, मौत

Share this:

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से सटे ओडिशा के क्योंझर जिला के बामेबारी थाना अंतर्गत हांडीभांगा गांव के माधोसाही में दसरा मुंडा ने अपनी पत्नी चीनी मुंडा के सीने में तीर  बेधकर को मौत के घाट उतार दिया। यह हत्या उसने पत्नी के साथ किसी  पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दसरा को संदेह था कि उसकी पत्नी का जामूपानी के बुधराम मुंडा के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। इसे लेकर दसरा और पत्नी के बीच झगड़ा आम बात हो गई थी। दसरा अपनी पत्नी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का मौका ढूंढ रहा था।

पहले दावत दी, फिर सो रही पत्नी को मार डाला

बुधवार को नए वर्ष के अवसर पर जश्न मनाने के लिए दसरा ने घर के बगल के खलिहान में एक दावत का आयोजन किया। पत्नी चीनी मुंडा और उनकी पांच बेटियां, सरोजिनी मुंडा, अलिसा मुंडा, नागी मुंडा, संजना मुंडा, तुलसी मुंडा और बेटा रूपा मुंडा, कुछ पड़ोसियों और परिवार के साथ भोज के बाद घर लौटकर रात के दस बजे तक संगीत और नृत्य का आनंद ले रहे थे। इसके बाद सभी सो गए। इसी बीच मौका पाकर दसरा ने सो रही पत्नी के सीने को तीर से बेध डाला।

तीर लगने से दसरा की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सुदूर गांव और साधन के अभाव में वह रातभर तड़पती रही। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों की मदद से उसे एंबुलेंस से झुमपुरा सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share this:

Latest Updates