– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा कायम, जुलाई 2023 में जोड़े करीब 04 लाख नये ग्राहक

9afd7bb8 561d 4ea8 b2a9 26936937032e

Share this:

National news, National update, technology, Reliance jio, Airtel, BSNL, Voda idea : TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने जुलाई 2023 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 03 लाख 85 हजार 269 नए ग्राहकों को जोड़ा है। ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते जुलाई महीने में रिलायंस जियो और एयरटेल ने नये उपभोक्ता जोड़े हैं। रिपोर्ट बताती है कि जियो पर सबसे ज्यादा नया ग्राहकों ने भरोसा जताया है। जून 2023 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 03 करोड़ 79 लाख 41 हजार 349 ग्राहक थे जो जुलाई में बढ़ कर 03 करोड़ 83 लाख 26 हजार 618 हो गये हैं।  ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते जुलाई महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 01 लाख 12 हजार 91 ग्राहकों को जोड़ा है। जून 2023 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 05 लाख 94 हजार 914 उपभोक्ता थे, जो जुलाई 2023 में बढ़ कर 04 करोड़ 07 लाख 07 हजार 05 हो गये हैं।

एयरटेल को भी बढ़त, बीएसएनएल, वोडा को झटका

जुलाई 2023 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL को बिहार सर्किल में 64 हजार 778 ग्राहको से हाथ धोना पड़ा है। जून 2023 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के 58 लाख 62 हजार 287 उपभोक्ता थे जो जुलाई में घटकर 57 लाख 97 हजार 509 रह गये हैं। TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को जुलाई 2023 में 50 हजार 698 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। जून 2023 में वोडा-आइडिया के पास 80 लाख 58 हजार 206 ग्राहक थे जो मई में घटकर 80 लाख 07 हजार 508 रह गये हैं। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में जुलाई 2023 में 03 लाख 81 हजार 884 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस बढ़त के साथ बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 55.98 फीसदी तक जा पहुंची है। बिहार टेल्कम सर्किल में  रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाये हुए है। बेहतरीन 5G कवरेज और इंट्री लेवल JioBharat स्कीम के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं। DOT की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक बिहार में तकरीबन 14 हजार साइट से 5G सेवा ऑपरेट की जा रही है जिसमें से 80 फीसदी रिलायंस जियो का है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates