Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 मई 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 20 मई 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Share this:

Rashifal 20 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 मई 2025 को मंगलवार है। आज का दिन रामभक्त हनुमान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल

20 मई 2025 यानी मंगलवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। सप्तमी तिथि 05:52 AM तक उपरांत अष्टमी तिथि 04:55 AM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र धनिष्ठा 07:32 PM तक उपरांत शतभिषा। इन्द्र योग 02:50 AM तक, उसके बाद वैधृति योग। करण बव 05:52 AM तक, बाद बालव 05:28 PM तक, बाद कौलव 04:55 AM तक, बाद तैतिल। 20 मई मंगलवार को राहु 03:41 PM से 05:20 PM तक है। 07:35 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

20 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप  प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज आपको परिवार और  व्यापार में  संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके साथ आप  समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता या अन्य कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलने वाली है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। ब्राह्मण को कुछ दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। इस अवधि के दौरान व्यावसायिक संदर्भ में कुछ छोटी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। आपके द्वारा अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग हर हाल में सफल बनाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में रहने वाले जातक सफलता पाएंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ नही है। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। भाई-बहनों  के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। आप में से कुछ को ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज किसी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। व्यापार में आपको उम्मीद से कुछ कम ही लाभ मिल पायेगा। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आज किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपको अपने काम का क्रेडिट मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आज फायदेमंद हो सकती है। मंदिर में चना दाल दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं। तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको इससे फायदा भी जरूर होगा। आज आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित कर देगा। किसी जरुरी कामकाज से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन काम में सफलता भी जरूर मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम बनते नज़र आयेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : छात्रों को सामान्य से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी वे अपने निरंतर प्रयासों से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके रास्ते में बहुत सारे अवसर हो सकते हैं और यहां तक कि चुनने के लिए विकल्प भी हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। परिवार की महिला सदस्य आपकी समस्याओं को कुछ हद तक सुलझाने में आपकी मदद कर सकती है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। बीटेक स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन खुशियों से भरा रहेगा। आपके आसपास बच्चों की चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ मिलकर आप सब कुछ अच्छे से मैनेज कर लेंगे। आपको व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : किसी संदेहजनक प्रोजेक्ट में हाथ न डालें वरना आप खुद को कानूनी पचड़ों से घिरा पा सकते है। अपने सामाजिक संपर्कों को मजबूत करने के लिए अपने आकर्षण और शिष्टता का उपयोग करें। आपकी आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति आपके सुख में इजाफा करेगी। पारिवारिक सदस्यों से असहमति के कारण मन अनिश्चितताओं और अवांछित तनावों से भरा होगा। माँ की सेहत का ख्याल रखें और नियमित जांच के लिए उन्हें ले जाना न भूलें।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें। इससे काम आसानी से पूरा होगा। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। आपको किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर के लिये अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के अनुसार ही आपको काम में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपको अच्छे फल जरूर मिलेंगे।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यवसायी संदर्भ में आज आप महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है। किन्तु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा। आगे बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नही है। कुछ अनिष्ट घट सकता है। यह घटना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका कोई खास काम आसानी से पूरा होगा। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज दूसरों की मदद के जरिए आपको भी काम के कुछ नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के करियर में अचानक बदलाव आने की संभावना है। ये बदलाव उनके लिये लाभदायी होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी सोच और विचारों में नयापन आयेगा। आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने में रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates