Rashifal 26 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 26 मई 2025 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।
26 मई 2025 यानी सोमवार का पंचांग
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। चतुर्दशी तिथि 12:12 PM तक उपरांत अमावस्या। नक्षत्र भरणी 08:23 AM तक उपरांत कृत्तिका 05:32 AM तक उपरांत रोहिणी। शोभन योग 07:01 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग 02:54 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग। करण शकुनि 12:12 PM तक, बाद चतुष्पद 10:21 PM तक, बाद नाग। 26 मई सोमवार को राहु 07:25 AM से 09:04 AM तक है। 01:40 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।
26 मई 2025 राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आर्थिक और व्यापारिक नियोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी समझदारी प्रकृति आपको अपने साथी के साथ पिछली गलतफहमी को दूर करने में मदद करेगी। आज आप जो भी कार्य करने वाले है वो सरलता और सफल होंगे। जीवन के कुछ अटके हुए कार्य की वजह से आपको ज्यादा चिंतित देख सकते हैं। शांति से आपको कार्य करना होगा तभी आपके कार्य अच्छे से संपन्न हो सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के लोग आराम महसूस करेंगे।
♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज आपको अपने करियर औऱ निजी नया जीवन में किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस राशि के जो लोग हाउसिंग सेक्टर से जुड़े हैं, आज उन्हें नया बिजनेस मिलेगा। जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज थोड़ा कम खाएं नही तो पेट की समस्या हो सकती है। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। रोजगार में तारीफ हासिल होगी। आपके जीवन में चल रही सभी समस्याएं और कठिनाइयां दूर होंगी। प्रेमी के साथ संबंध मधुर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार करने को व्यवसायियों को धैर्य रखने की आवश्यकता है। अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय,निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप जो काम भी हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे। जिससे आपको सफलता हासिल होगी। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है। आज उन्हें धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे है। जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित आज कुछ समय के लिए बाहर जाएं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। मंदिर में माथा टेके आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : अपने करीबी मित्र से बात करने से आपकी टेंशन दूर हो जाएगी। स्वयं की कीमती वस्तुओं का गौर रखें। रिश्ते के लिहाज से यह भाग्यवान दिन है। व्यवसायियों को लक्ष्य पर गौर केंद्रित करना चाहिए। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : आज सरकारी जॉब की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते है। जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। लवमेट के साथ आज शॉपिंग करेंगे । जिससे एक दूसरे की पसंद को समझने का मौका मिलेगा। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। प्रयास करो एवं प्रसन्न रहो। आप स्वयं के सहयोगियों के अशिष्ट व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकते हैं एवं असहज महसूस करेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। आज अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : लोगों का मन आज शांत रहने वाला है। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे, इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। आज आपके जीवन में कई दिनों चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है। धन की प्राप्ति के नए मार्ग खुलेगें। माता-पिता का आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



