Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 27 मई 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 27 मई 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Share this:

Rashifal 27 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 27 मई 2025 को मंगलवार है। आज का दिन रामभक्त हनुमान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल

27 मई 2025 यानी मंगलवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। अमावस्या तिथि 08:32 AM तक उपरांत प्रतिपदा तिथि 05:02 AM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र रोहिणी 02:50 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा। सुकर्मा योग 10:54 PM तक, उसके बाद धृति योग। करण नाग 08:32 AM तक, बाद किस्तुघन 06:45 PM तक, बाद बव 05:02 AM तक, बाद बालव। 27 मई मंगलवार को राहु 03:43 PM से 05:22 PM तक है। चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।

27 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यापार तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जुआ-सट्टा आदि से दूर रहें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं। अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी संवेदनशील होंगे। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। नए काम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी बेहतर रहने की संभावना है। अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। घर का माहौल हरा भरा रहेगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आपका दिन अनुकूल रहने वाला है।आज आप अपने भविष्य की रूप रेखा बनायेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज के दिन आपको अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को बाजू पर रखना होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता भी रहेगी। किसी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। अपने गुस्से को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें। फिर चाहे घर की अशांति का कारण आप ना भी हों, तो भी मानसिक शांति के लिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया है तो बाद में आपको पछताना हो सकता है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आपकी वाणी ही आपका वरदान है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। साथ ही कुछ अच्छे आइडिया भी मिलेंगे।बुटीक का व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए महिला आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आप में से कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आप आसानी से उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित होगी। इससे भविष्य में अच्छे परिणाम आएंगे। प्रॉपर्टी, कमीशन आदि में लेन-देन करने वालों को वांछित परिणाम मिलेंगे। धन की आमद अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वृश्चिक राशि वाले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। कोई बड़ा फैसला लेने के बारे में आप सोचते हैं। संतान से जुड़ी कुछ बड़ी खबरें सामने आ सकते हैं। कार्य में बहुत बड़ा प्रोजेक्ट मिलने वाला है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप  जीवनसाथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को बढ़ाना चाहते हैं, तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे, स्वास्थ्य शुभ रहेगा।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। आपको पैसा मिल सकता है। आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुःखी बना सकता है। आप लगभग निश्चित रूप से कुछ खरीद लेंगे। आप सपने देखने वाले विचारों को देख सकते हैं या आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके पास हो। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। ऑफिस का काम घर पर ही पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अब अपनी योजयाओं को अमली जामा पहनाना शुरू करिए विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates