China (चीन) के लोगों की मुसीबत पुराना के कारण बढ़ती जा रही है। देश के सबके बड़े शहर शंघाई में फैले कोविड के कारण चीन सरकार ने पूरे शहर में कठोर लॉकडाउन लगा दिया है। ऐसा सख्त लॉकडाउन लोगों को नागवार गुजर रहा है और वे अपना धैर्य खो रहे हैं। इस बीच कई लोगों के वीडियो सामने आए हैं,जिसमें लोगों को अपने अपार्टमेंट से चीखते, चिल्लाते सुना जा सकता है। कई वीडियो में लोगों को स्थानीय अधिकारियों से लड़ते देखा जा सकता है।

26 करोड़ लोग घरों में कैद
चीन ने कोराना के मामले बढ़ने के साथ ही 5 अप्रैल से शंघाई को पूरी तरह बंद कर दिया है। शहर के 26 करोड़ लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है। शंघाई की सड़कों पर आम नागरिकों के निकलने पर पूर्ण पाबंदी है। केवल स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों, डिलीवरी करने वालों और विशेष अनुमति वालो को ही सड़कों पर निकलने की अनुमति है। शंघाई में रविवार को 25 हजार कोविड संक्रमण के मामले सामने आए। इस विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इतने सख्त लॉकडाउन के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।