होम

वीडियो

वेब स्टोरी

07 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में एनडीए पर इंडिया भारी

b15a3a86 3186 4499 a642 86752ffd3eeb

Share this:

पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस का कमाल, बंगाल में ममता का जादू, 13 सीटों में से 08 पर विपक्षी दलों की जीत भाजपा को सिर्फ 02 सीटें, 01 सीट निर्दलीय को मिली, इंडिया :10, एनडीए : 02, निर्दलीय : 01 

New Delhi news : लोकसभा चुनाव के बाद 07 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनके परिणाम सामने आ गये हैं। उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि भाजपा को नुकसान हुआ है। 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आयी हैं, जबकि 02 सीटें भाजपा, तो 01 सीट निर्दलीय के खाते में गयी है। उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कमाल किया है, वहीं ममता की पार्टी ने बंगाल में क्लीन स्वीप किया है। जबकि, भाजपा ने मध्यप्रदेश और हिमाचल में 01-01 सीट जीती है। उधर, पंजाब की 01 सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आयी है।

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर, बिहार की रुपौली सीट पर, पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर, पश्चिम बंगाल की रानाघाट दक्षिण, रायगंज, बागदा, मानिकतला विधानसभा सीट पर, हिमाचल की हमीरपुर, देहरा और नलगढ़ सीट पर, उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर और तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। उपचुनाव में कांग्रेस ने 04, टीएमसी ने 04, भाजपा ने 02 और आप, डीएमके और निर्दलीय ने 01-01 सीट जीती है।

उत्तराखंड में कांग्रेस ने किया क्लीनस्वीप

देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप कर दिया है। यहां 02 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। दोनों सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं। मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह भडाना को मात दी है। जबकि, बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह भंडारी को 5095 वोटों से हरा दिया है। अभी कुछ ही दिन पहले लोकसभा चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था और अब उपचुनाव में भाजपा का खाता नहीं खुला।

हिमाचल में कांग्रेस का तगड़ा प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां 03 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। इसमें 02 सीटें कांग्रेस के खाते में, तो 01 सीट भाजपा के खाते में आयी है। देहरा सीट से कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशयार सिंह को 09 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। वहीं, नलगढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर को मात दी है। जबकि, हमीरपुर की सीट भाजपा के आशीष शर्मा के खाते में गयी है, उन्होंने कांग्रेस के डॉ. पुष्पिंदर वर्मा को महज 1433 वोटों से मार्जिन से हराया है।

बंगाल में ममता की पार्टी ने किया क्लीन स्वीप

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने क्लीन स्वीप कर दिया है।  उन्होंने चारों सीटें जीत ली हैं। रानाघाट दक्षिण से टीएमसी के मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा के मनोज कुमार को हराया है। रायगंज से टीएमसी के कृष्णा कल्याणी ने भाजपा के मानस कुमार घोष को, बागदा से टीएमसी की मधूपर्णा ठाकुर ने भाजपा के बिनय कुमार बिस्वास को हराया है।

बिहार की सीट निर्दलीय कैंडिडेट ने जीती

बिहार की रुपौल विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। इस सीट से निर्दलीय कैंडिडेट शंकर सिंह ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने जेडीयू के कलाधर मंडल को 08 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। जबकि, आरजेडी की बीमा भारती तीसरे नम्बर पर रही हैं।

पंजाब की एक सीट आप ने जीती

पंजाब की जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस सीट से आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने बाजी मार ली है। उन्होंने भाजपा कैंडिडेट शीतल अंगुरल को 37 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

तमिलनाडु में डीएमके की जीत

तमिलनाडु की विक्रवंडी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी डीएमके ने जीत हासिल की है। डीएमके के अन्नियुर शिवा ञ्चशिवाशनमुगम ए ने पट्टाली मक्कल काची पार्टी के अन्बुमणि सी को 67 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

अमरवाड़ा में 16 साल बाद जीती भाजपा

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 16 साल बाद जीत दर्ज की। 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से भाजपा के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने गोंगपा के मनमोहन शाह बट्टी को मात्र 437 वोट से हराया था। उपचुनाव में भाजपा कैंडिडेट कमलेश शाह ने 3027 वोटों से जीत दर्ज की। शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उलटफेर होते रहे। पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे रही। फिर उतार-चढ़ाव के साथ 17वें राउंड तक कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाये हुए थे। आखिरी के तीन राउंड में भाजपा को लगातार बढ़त मिली। कांग्रेस ने दो राउंड की काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जतायी। कांग्रेस समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग की है। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 10 जुलाई को 332 मतदान केन्द्रों पर हुई वोटिंग के लिए 17 टेबल लगायी गयी हैं। पोस्टल बैलेट्स की गिनती के लिए 04 टेबल लगायी गयींं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की हुई। यहां कुल 09 प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करानेवाले कमलेश शाह 2023 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गये थे। कमलेश ने भाजपा की मोनिका बट्टी को हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले कमलेश ने भाजपा जॉइन कर ली और 29 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

किस सीट से कौन जीता

राज्य  सीट  जीते  हारे

-पश्चिम बंगाल  

रानाघाट दक्षिण  टीएमसी   भाजपा

मानिकतला  टीएमसी   भाजपा

बागदा  टीएमसी   भाजपा

रायगंज   टीएमसी   भाजपा

-हिमाचल प्रदेश    

देहरा   कांग्रेस  भाजपा

नलगढ़   कांग्रेस  भाजपा

हमीरपुर   कांग्रेस  भाजपा

-उत्तराखंड

बद्रीनाथ   कांग्रेस  भाजपा

मंगलौर   कांग्रेस  बसपा

-मध्य प्रदेश  

अमरवाड़ा  भाजपा  कांग्रेस

-बिहार

रुपौली निर्दलीय जेडीयू

-पंजाब

जालंधर पश्चिम आप भाजपा

-तमिलनाडु

विक्रवंडी डीएमके पीएमके

Share this:




Related Updates


Latest Updates