– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

रशियन यूट्यूबर महिला पर आया युवक का दिल, फिर क्या हुआ… जानें और समझें

IMG 20231025 WA0008

Share this:

National news, international news, New Delhi news: भारत मे एक रशियन महिला यूट्यूबर के साथ दिल्ली में दुर्व्यवहार का एक  मामला सामने आया है। हालांकि, युवक इसे दिल देने का मामला बताता है, जबकि यह पूरी तरह से बदसलूकी प्रतीत होता है। दरअसल, महिला दिल्ली के फेमस सरोजनी नगर में ब्लॉगिंग कर रही थी। उसी समय एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। और क्या-क्या हुआ इस पूरे घटनाक्रम में, आइए विस्तार से जानें…बहरहाल, इससे संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

पहले  खुश हुईं कोको, पर अगले ही पल…

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला युवक से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन वह यूट्यूबर को अपना दोस्त बनाने की जिद पर अड़ा रहा। महिला यूट्यूबर ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है,जिसपर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। इस रूसी महिला का नाम कोको है। यूट्यूब पर कोको इन इंडिया नाम से उनका एक चैनल है। बीते दिनों वे सरोजनी नगर मार्केट से अपने चैनल पर लाइव थीं। इसी दौरान एक युवक उनके साथ-साथ चलने लगा। इस दौरान युवक ने यूट्यूबर से कहा कि वह रोजाना उनके वीडियोज देखता है। यह सुनकर पहले तो कोको खुश हुईं। लेकिन अगले ही पल वह बदतमीजी पर उतर आया और…

आप बहुत सेक्सी हो. क्या मेरी दोस्त बनोगी… मुझे इंडियन फ्रेंड पसंद नहीं

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने कोको से कहा- ‘आप बहुत सेक्सी हो। क्या मेरी दोस्त बनना पसंद करोगी? यह सुनकर कोको असहज हो जाती हैं। फिर युवक से पीछा छुड़ाने के लिए कोको उसे हिंदी में समझाती हैं कि उसे नए दोस्त बनाने से परहेज है,  लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं होता और लगातार उनका पीछा करता रहता है। पूरे वीडियो को कोको ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में कोको ने लिखा कि ‘उसे इंडियन फ्रेंड पसंद नहीं।’ 

युवक कहता है इंडियन लड़कियों से ऊब गया है, लड़की बोली… अलविदा

वीडियो में युवक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इंडियन लड़कियों से ऊब गया है। चूंकि, कोको को हिंदी अच्छे से आती है, इसलिए वे युवक के इरादे को भांप गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही युवक उनके साथ अभद्र व्यहवहार करना शुरू करता है, वे उससे पीछा छुड़ाने के लिए ‘ठीक है अलविदा’ कहकर स्ट्रीमिंग बंद कर देती हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates