– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : कुंभ वालों का आज सोचा हुआ काम हो जाएगा पूरा, मीन वालों की किस्मत देगी भरपूर साथ ; 17 जून 2023 का राशिफल- पंचांग पढ़ें

rashifal

Share this:

Rashifal 17 june 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 17 जून को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

17 जून 2023 शनिवार का पंचांग : आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), ज्येष्ठ। चतुर्दशी तिथि 09:11 AM तक उपरांत अमावस्या। नक्षत्र रोहिणी 04:25 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा। शूल योग 01:01 AM तक, उसके बाद गण्ड योग। करण शकुनि 09:12 AM तक, बाद चतुष्पद 09:36 PM तक, बाद नाग। 17 जून शनिवार को राहु 09:06 AM से 10:47 AM तक है। 05:13 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

17 जून 2023 का राशिफल

मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। कामकाज में किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। विदेश यात्रा का मौका मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्यक्षमता भविष्य में फायदा दिला सकती है। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे। जो आपको सफलता के शिखर पर लेकर जाएंगे। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति के प्रबल संकेत हैं। किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है, जो आपके लिए बहुत फलदायी रहेगी।

मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : 

आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। सोशल साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। आज आप किसी काम के लिए प्लानिंग करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा । किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां जल्द मिलने की संभावना है। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा।

कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। हालांकि यह आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापारिक और व्यवसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकता है।

सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) :  आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा। साथ में बाहर डिनर आपको ख़ुशमिज़ाज भी बनाएं रखेगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बखूबी निभायेंगे।

कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  यह खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। बाधाएं और मुश्किलें भी अब दूर होने लगेगी। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आप अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।

तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। आप शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर निकलेंगे। कामकाज में बहुत हद तक सफल होंगे। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है। किसी कठिन काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी।

वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहन से भी आपको फायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है, परन्तु किसी भी मामले में जिद करने से बचें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए  कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ समय बितायेंगे । उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज ऑफिस के काम आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा लाभदायक रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : जीवनसाथी की खराब सेहत की वजह से घर में खुशियों की कमी आएगी। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे, किन्तु आपको शांत और संयम रखने की जरुरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक्त है। प्रेम-प्रसंग के मामले में आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है। 

कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :  आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे । कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे।

मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर रहेगा। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है।

पंडित रामदेव पांडेय ज्योतिषाचार्य, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates