– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अधीर चौधरी ने कहा, चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा

f3381c51 133e 4146 9575 5374490d2187

Share this:

Election 2024, Kolkata news, West Bengal news : मुर्शिदाबाद की बहरमपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पांच बार सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। लोकसभा चुनाव में उनकी सम्भावित हार या जीत के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर बहरमपुर से हार जाऊंगा, तो राजनीति छोड़ दूंगा और बादाम बेचूंगा।

बंगाल में इंडी गठबंधन में ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने सम्बन्धी सवाल पर उन्होंने कहा कि तृणमूल की दिल्ली में किससे क्या बात हुई, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन उन्हें जानकारी मिली थी कि वह कांग्रेस को दो लोकसभा सीटों की भीख दे रही थीं, वह भी मालदा और मुर्शिदाबाद में नहीं। उन्होंने कहा कि वह किसी की दया पर नहीं जीतते हैं, उनका अपना जनाधार है। वह लोगों के लिए काम करते हैं। मतदाताओं को लगता है कि उन्हें जिताना चाहिए, तो जिताते हैं।

माकपा के खिलाफ एक दौर में लम्बी लड़ाई और अब उन्हीं के साथ मिल कर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब वाम दलों के खिलाफ लड़ाई हो रही थी, तो उनके साथ अपराधियों का गिरोह था। आज वही अपराधी, तृणमूल कांग्रेस के दामाद बन गये हैं। इसलिए वामदलों का हाथ थाम कर उन अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई किसी का स्थाई मित्र या शत्रु नहीं होता।

Share this:




Related Updates


Latest Updates