Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जेएससीए चुनाव के लिए अजय नाथ शाहदेव, शाहाबाद नदीम, सौरभ तिवारी और संजय पांडे ने भरा पर्चा

जेएससीए चुनाव के लिए अजय नाथ शाहदेव, शाहाबाद नदीम, सौरभ तिवारी और संजय पांडे ने भरा पर्चा

Share this:


Ranchi news : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (jsca)  के चुनाव में पहली बार दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। जेएससीए कार्यकारिणी के लिए 18 मई को होने वाले चुनाव में  ‘द टीम’  की ओर से अजय नाथ शाहदेव के साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम ने सोमवार को नामांकन किया। ‘द टीम’ की ओर से विभिन्न पदों के लिए सभी ने नामांकन किया।


किस पद के लिए किसने भरा नामांकन


इसमें अध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष पद के लिए संजय पांडे, सचिव पद के लिए सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव के लिए शाहबाज नदीम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अमिताभ घोष ने नामांकन किया है। वहीं मैनेजिंग कमेटी के सदस्य पद के लिए संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंह तथा स्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर उमा महेश्वर राव ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।


संघ की गरिमा का निर्वहन करना मकसद : शाहदेव


द टीम से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष स्व अमिताभ चौधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए जेएससीए की गरिमा का निर्वहन करते हुए इसके उद्देश्यों को पूरा करना हमारा मकसद है। राज्य में क्रिकेट के उत्तरोत्तर विकास और झारखंड के प्रत्येक जिले में खिलाड़ियों को बेहतर साधन संसाधन के आगे बढ़ाने व तराशने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। स्व. चौधरी ने झारखंड में क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने का सपना देखा था उन्हें पूरा करने के लिए हम कृतसंकल्प हैं। शाहदेव ने बताया कि जेएससीए की गरिमा को अक्षुण्ण रखने व राज्य में क्रिकेट के विकास के लिए वे चुनाव लड़ रहे हैं। ‘द टीम’ के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक संपूर्ण टीम है, जिसमें हमारे झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव पद के प्रत्याशी हैं, वहीं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम सह सचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।


नामांकन के दौरान इनकी रही मौजूदगी


आज नामांकन दाखिल में जेएससीए के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सहाय, उपाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष डा. नफीस अख्तर खान, राजेश वर्मा बाबी, सुनील साहू, पीएन सिंह, राजीव बधान, असीम कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, विनय बिहारी कर्ण, क्रिकेटर इशांक जग्गी, क्रिकेटर मोनू सिंह, मनोज यादव, विजय पुरी, शैलेंद्र कुमार, उमा जयसवाल, उदय साहू, अरविंद सिंह, सुरेश कुमार एवं काफी संख्या में जेएससीए के सदस्यगण उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates