Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में जदयू का पहली बार खुला कार्यालय, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया उदघाटन

झारखंड में जदयू का पहली बार खुला कार्यालय, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया उदघाटन


Ranchi news :आखिरकार झारखंड में जनता दल यूनाइटेड ने अपना कार्यालय खोल लिया है। झारखंड में जनता दल यूनाइटेड कई बार सरकार में शामिल भी रही है, लेकिन अब तक झारखंड में पार्टी का अपना कार्यालय नहीं था। झारखंड गठन के बाद पहली बार अपनी जमीन पर पार्टी ने बीआइटी मोड के पास अपना कार्यालय बना लिया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसका आनलाइन उद्धाटन किया। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर पार्टी के अंदर प्रवेश किया। इस दौरान पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर पूजा पाठ और हवन किया गया।


राज्यसभा सदस्य खीरू महतो की अध्यक्षता में प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक


उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्षता खीरू महतो की अध्यक्षता में प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें आगामी निकाय चुनाव, सदस्यता अभियान एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से हमें अपने कार्यालय की तलाश थी। आज यह पूर्ण हुआ। विधायक सरयू राय के आवास पर भी अतिरिक्त कार्यालय चलता रहेगा। उन्होंने सदस्यता अभियान जारी रखने और इसमें तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलों में संगठन प्रभारी की घोषणा जल्द की जाएगी। सरयू राय ने कहा कि संगठन नियमित कार्यक्रम करे और इस माध्यम से जनमानस को पार्टी के साथ जोड़े। जिन कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव लड़ना है। वे  अपने वार्डों में संपर्क अभियान शुरू कर बैठक करें और समस्याओं को पार्टी स्तर से हल कराने का प्रयास करें। बैठक के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में श्रवण कुमार, डा. आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, भगवान सिंह, संजय सिंह, निर्मल सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।


अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए रखना गलत : सरयू


सरयू राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए रखना नियम संगत नहीं है। राज्य सरकार ऐसा कर अन्य अधिकारियों को इस पद से वंचित कर रही है। मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा का उन्होंने स्वागत किया। कहा कि स्पेन और स्वीडन में जो विकास हेमंत सोरेन ने देखा, उस अनुरूप झारखंड में भी परिवर्तन करने की दिशा में आगे बढ़ें।

Share this:

Latest Updates