Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमशेदपुर के होटल में दो युवतियों के बीच पहले हुआ विवाद बाद में एक ने कर ली आत्महत्या, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद

जमशेदपुर के होटल में दो युवतियों के बीच पहले हुआ विवाद बाद में एक ने कर ली आत्महत्या, शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद



Jamshedpur news :  जमशेदपुर के साकची स्थित आम बागान के होटल ईएल डोराडो से सोमवार को एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती का शव पंखे से लटकता पाया गया।  मृतका मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती की रहने वाली थी। उसका विवाद होटल में साथ ठहरने वाली युवती के साथ हुआ था। घटना रविवार रात की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवती समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया है। इस घटना की सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी सुनील चौधरी और साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा दल-बल के साथ होटल पहुंचे और घटनास्थल की तलाशी ली। इस दौरान कमरे से शराब और बीयर की बोतलें समेत आपत्तिजनक सामान की बरामदगी पुलिस ने की।


देह व्यापार से जुडड़ा हो सकता है मामला


पुलिस को इस बात का शक है कि यह मामला देह व्यापार से भी जुड़ा हो सकता है। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।  पुलिस के अनुसार इस होटल में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। वहीं पुलिस युवती की मौत को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। घटना की जानकारी पर युवती के स्वजन साकची थाना पहुंचे। युवती के स्वजन ने मानगो की युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस के वरीय अधिकारी के मुताबिक मामले में होटल मैनेजर, दोनों युवकों और युवती पर अनैतिक रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल होटल मालिक को छोड़ दिया गया है।


युवकों के साथ होटल में मौजूद थीं दोनों युवतियां


इधर, मिली जानकारी अनुसार होटल के कमरा नंबर 504 और 506 में साकची थाना क्षेत्र राजेंद्रनगर निवासी ऋतुराज सिंह और पंकज कुमार रविवार रात होटल में ठहरे थे। दोनों के साथ दो युवतियां भी थीं। इनमें एक युवती मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड की निवासी है। सोमवार सुबह होटल के कर्मचारी ने 506 नंबर का दरवाजा बंद देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची साकची थाना पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो युवती का शव पंखे से लटकता मिला।


शराब पार्टी के बीच दोनों युवतियों में हुआ था विवाद


होटल में शराब पार्टी और मौज मस्ती चल रही थी। दोनों लड़के और युवतियां अलग-अलग कमरे में थे। दोनों युवतियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों आपस में झगड़ने लगी। यह देख दोनों लड़के एक साथ दूसरे कमरे में चले गए। होटल में युवतियों को कमरे में भेजने वाले दलाल को फोन से संपर्क किया। कहा कि युवतियों के बीच लड़ाई हो रही है। हम लोग यहां से जाने की तैयारी में है, जब तक होटल से बाहर निकलते। एक युवती ने दरवाजा के बाहर से कुंडी लगा दी, जिसके कारण वे लोग बाहर नहीं निकल पाए। वहीं ओल्ड पुरुलिया रोड की रहने वाली युवती ने बताया कि उसे आजाद बस्ती की युवती ने ही होटल में बुलाया था। उसे बुलाने वाली युवती उससे लड़ाई करने लगी तो वह युवकों के कमरे में चली गई। इस्टाग्राम पर उससे उसकी दोस्ती हुई थी। युवती ने बताया उससे विवाद करने वाली युवती का किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध था।

Share this:

Latest Updates