– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Big news: अब एक डोज से होगा एनीमिया का इलाज, दिल्ली एम्स में हुआ सफल ट्रायल

IMG 20240405 WA0012

Share this:

Now anemia will be treated with one dose, successful trial conducted in Delhi AIIMS, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : भारत में  एक बड़ी आबादी एनीमिया रोग से पीड़ित है। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। एम्स नयी दिल्ली ने एक ऐसा जेनेरिक स्वदेशी सिंगल डोज विकसित किया है। इस इंजेक्शन के एक डोज के माध्यम से गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीज और गर्भवती महिलाओं का इलाज हो सकेगा।

दिल्ली एम्स में इसका सफल ट्रायल हो चुका है। भारत अभियान के तहत इसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। एम्स के डॉक्टरों को उम्मीद है, नैनो मॉलिक्यूल पर आधारित यह इंजेक्शन गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को नियंत्रित करने के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 के अनुसार देश में 52.2 फीसदी गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जिनका हीमोग्लोबिन भी काफी कम होता है।

एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉक्टर कपिल यादव का कहना है। एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को रक्त चढाना पड़ता है।आयरन के इंजेक्शन देने पड़ते हैं, जिसका नया डोज तैयार किया गया है। उसे गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या को देखते हुए तैयार किया गया है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और असरकारी ट्रायल में पाया गया है। यह पूर्ण रूप से जेनेरिक स्वदेशी इंजेक्शन है। इसकी कीमत भी मात्र 300 रुपये है। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत इसे शामिल किये जाने के बाद यह एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को नि:शुल्क उपलब्ध होगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates