– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

BIHAR : मुजफ्फरपुर में कसाई कपूत ने सिलिंडर से कूच कर ले ली मां-बाप की जान, संपत्ति में मांग रहा था..

IMG 20220326 WA0015

Share this:

Bihar (बिहार) के मुजफ्फरपुर में एक कसाई कपूत यानी बेरहम बेटे अजय सहनी ने 26 मार्च को संपत्ति विवाद में अपने ही मां-बाप को सिलिंडर से कूच कर मार डाला। जिले के पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीं में युवक ने सुबह अपने माता-पिता से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। मां-बाप के इनकार करने पर उसने पहले दोनों के साथ मारपीट की। उसके बाद सिलिंडर से एक-एक कर दोनों को कूचकर मार डाला। मृतकों की पहचान शंभू सहनी (70) और उनकी पत्नी शारदा देवी (65) के रूप में हुई। आरोपी अजय सहनी तीन भाइयों में मंझला है। बड़े भाई संजय सहनी और छोटे भाई विजय सहनी की शादी हो गई है। अजय अविवाहित है।

आरोपी को पुलिस से छीनने का प्रयास

हादसे की सूचना पर पारू, देवरिया समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय को हिरासत में लिया। इस दौरान भीड़ काफी उग्र हो गई। भीड़ ने अजय को पुलिस हिरासत से छीनने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के आगे लोगों की नहीं चली। घटना को लेकर गांव में तनाव है। लोग आरोपी को ऑन स्पॉट सबक सिखाने की बात कह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने समझाकर सभी को शांत किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अजय मानसिक रूप से बीमार है। उसका रांची के एक अस्पताल में इलाज भी हुआ था। हाल में वह इलाज करवाकर लौटा है। इसके बाद से हमेशा घरवालों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। सभी को हत्या करने की धमकी भी देता था। उसका कहना था कि संपत्ति बेचकर उसे उसके हिस्से का रुपये दे दिया जाए। माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। वे लोग जान रहे थे कि पैसा लेकर वह बर्बाद कर देगा। उन्होंने संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर भी काफी आक्रोशित था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates