– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood : 50 की हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, अपनी सुन्दरता को लेकर हमेशा रहती हैं सुर्खियों में 

IMG 20231102 WA0007

Share this:

Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress, Actress Aishwarya Rai Bachchan, Mumbai update, Mumbai news : ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म जगत की प्रख्यात अभिनेत्री हैं। 01 नवम्बर 1973 के दिन मंगलुरु में जन्मीं ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सुन्दरता को लेकर हमेशा सुर्खियों रहती हैं। अभिनेत्री ने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम रोशन किया है। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और ‘और प्यार हो गया’ से अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआत में अपनी सुन्दरता के लिए तारीफें बटोरनेवालीं ऐश्वर्या धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक बन गयीं। सर्वविदित है क‌ि एक्ट्रेस ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और बच्चन परिवार की बहू बन गयीं। बता दें क‌ि ऐश्वर्या जब 09वीं क्लास में थीं, तभी उन्हें कैमरे के सामने आने का मौका मिल गया था। उन्होंने एक टीवी विज्ञापन के लिए विज्ञापन दिया था। हालांकि, उन्हें चर्चा लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक विज्ञापन से मिली, जिसमें उनके साथ आमिर खान भी थे।

डॉक्टर बनना चाहती थीं ऐश्वर्या 

ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें जूलॉजी विषय बहुत पसन्द है। वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उन्होंने कहा क‌ि मॉडलिंग और बॉलीवुड में आने से पहले वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। यदि वह एक्ट्रेस नहीं होतीं, तो अपना करियर मेडिकल में चुनतीं। उनका चयन लातूर और नासिक के मेडिकल कॉलेजों में भी योग्यता के आधार पर हुआ था। इसके अलावा उनकी रुचि वास्तुकला में भी थी।

IMG 20231102 WA0008 1

अभिनेत्री को डांस का भी है बेहद शौक

ऐश्वर्या को क्लासिकल डांस में महारत हासिल है। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उनके बेहतरीन शास्त्रीय नृत्य की झलक ताल, उमराव जान, देवदास, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में देखी जा सकती है। ऐश्वर्या को हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं के अलावा कन्नड़, तमिल और बंगाली भाषा भी आती है।

जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं, जो मशहूर टॉक शो ‘द ओपरा विन्फ्रे शो’ में गयी थीं। उस वक्त इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।  ऐश्वर्या पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया था कि मैडम तुसाद में उनके मोम के पुतले की आंखों का रंग ही उनकी आंखों का असली रंग है।

कई पुरस्कार से सम्मानित हैं ऐश्वर्या 

ऐश्वर्या को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। साल 2009 में ऐश्वर्या को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, साल 2012 में उन्हें फ्रांस सरकार द्वारा ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस अवॉर्ड (ऑर्डर ऑफ आर्ट एंड लेटर्स) से सम्मानित किया गया था। ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल होनेवाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। 2003 में वह कान्स फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनीं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates