– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood : एक नहीं, चार-चार शादियां, फिर भी तन्हा रहा इस मशहूर अभिनेता का जीवन, जानें कौन ?

IMG 20230623 WA0024

Share this:

Bollywood real story, mayanagari Mumbai, Mumbai news, real life and real life : फिल्मी कलाकारों की दुनिया रूपहले पर्दे पर जितनी रंगीन दिखती है, वास्तविक जीवन से वह उतना मेल नहीं खाती। हां, कई चेहरे ऐसे भी हैं, जिनका रील लाइफ और रियल लाइफ में बहुत हदतक समानताएं देखने को मिलीं परंतु बहुत ऐसे भी हैं, जिनके अफेयर के किस्से मशहूर हुए,एक-दो नहीं, चार-चार शादियां हुईं, इसके बावजूद जिन्दगी तन्हाइयों में डूबी रही। विनोद मेहरा एक ऐसा ही नाम है, जिसने अपने फिल्मी करियर बुलंदियों को तो छुआ, परंतु पर्दे से बाहर पारिवारिक जीवन सुखमय नहीं रहा। विनोद मेहरा उन्हीं कुछ चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने चार-चार शादियां की, परंतु…

रेखा, बिंदिया, किरण और…

विनोद मेहरा का नाम अपने समय की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा से जुड़ता रहा। अफवाह यहां तक उड़ी कि उनकी और रेखा की शादी तक हो चुकी है, लेकिन दोनों ने कभी इस पर खुलकर बातें नहीं की। इस बीच विनोद मेहरा के परिवार वालों ने उनकी शादी करवा दी, जो लंबी नहीं टिकी। इसी कड़ी में विनोद क एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया। कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी की थी, लेकिन कालान्तर में उसने विनोद मेहरा से रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद उनकी शादी किरण नाम की लड़की से हुई, परंतु हार्ट अटैक के कारण 45 साल की उम्र में ही विनोद मेहरा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिल्मी पर्दे पर कई बार चमका यह चेहरा

विनोद मेहरा उस दौर के स्टार रहे हैं, जब फिल्मी पर्दे पर अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, जितेंद्र जैसे कलाकारों का जलवा था। इन सबके बीच इन्होंने अपनी पहचान बनाई और दर्जनों हिट फिल्म दिए। बाल कलाकार से शुरू हुआ विनोद मेहरा का फिल्मी सफर उनके निर्माता, निर्देशक तक जारी रहा। इस दौरान उन्होंने तकरीबन सौ फिल्मों में किसी न किसी रूप में अपनी भूमिका निभाई।

Share this:




Related Updates


Latest Updates