– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Bollywood : नागा चैतन्य संग सामंथा का पैचअप ! क्या है सच…आइए, जानते हैं…!

f3ca7321 9669 43ad 8440 bcc3a19d19b0

Share this:

Bollywood news , Bollywood update, South film industry, actor Naga Chaitanya, actress Samantha Ruth prabhu, Mumbai news : साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं सामंथा रुथ प्रभु। यह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस पहले अपने पति नागा चैतन्य से तलाक को लेकर चर्चा में थी। फिर अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में आयीं। अब एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। इस बार भी वजह उनकी लव लाइफ ही है। लोगों को लग रहा है कि उनका एक्स पति नागा चैतन्य संग पैचअप हो गया है। बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी। लेकिन, अब इसी बीच नागा के बाद सामंथा ने भी एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर दिया है।

सामंथा ने पोस्ट किया यह मैसेज

सामंथा ने हालिया स्टोरी में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा है, ‘कुछ लोगों के लिए दयाभाव कोई स्ट्रैटेजी नहीं, बल्कि जिन्दगी जीने का तरीका होता है।’ सामंथा का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। लोग समझने के प्रयास में लगे हैं कि आखिर वह कहना क्या चाहती हैं या उनका इशारा किस ओर है ? कई लोग इसे उनके टूटे हुए रिश्ते से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि, सामंथा ने लोगों के अनुमानों पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। अब लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। वे समझ नहीं पा रहे कि आखिर नागा और सामंथा का पैचअप हुआ है या नहीं।

इस कारण फिर शुरू हुई चर्चा

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सामंथा ने नागा चैतन्य संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दोबारा साझा कीं, जिसे उन्होंने तलाक के बाद हाइड कर दिया था। लोगों को लगा कि शायद दोनों के बीच अब चीजें सुधर रही हैं। लेकिन, दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की और चुप्पी साधे रहे। अब एक और तस्वीर सामने आयी है, जिसे देखने के बाद अलग हो चुकी इस जोड़ी के फैन खुश हो गये हैं। इस तस्वीर को किसी और ने नहीं, बल्कि खुद नागा चैतन्य ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

इस तस्वीर ने दिया संकेत

नागा चैतन्य ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘वाइब’। इस तस्वीर में ड्राइविंग सीट की बगल में एक कुत्ता बैठा नजर आ रहा है, जो ढलते हुए सूरज की ओर देख रहा है। दरअसल, यह कुत्ता किसी और का नहीं, बल्कि सामंथा का है, जिसका नाम हैश है। नागा चैतन्य और सामांथा ने इसे साथ में अपनी फैमिली में वेलकम किया था। उस दौरान दोनों साथ थे। ब्रेकअप के बाद सामंथा अपने डॉग के साथ अलग घर में शिफ्ट हो गयीं। वह लगातार अपने पेट के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं, जिससे साफ था कि पति-पत्नी के अलगाव के बाद पेट सामंथा के ही साथ है। अब सामने आयी तस्वीर में वह बता रही हैं कि दोनों के बीच दूरियां कुछ कम हुई हैं, तभी नागा चैतन्य ने पेट हैश की जिम्मेदारी सम्भाल ली है।

दुबई में हैं सामंथा

जानकारों का कहना है कि सामंथा इस वक्त दुबई में हैं।  बुलडॉग ब्रीड के इस डॉग की पूरी जिम्मेदारी नागा चैतन्य उठा रहे हैं। अब दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्हें लग रहा है कि दोनों के बीच चीजें बेहतर हो रही हैं। वैसे याद दिला दें कि अपनी बीमारी के चलते लम्बे समय तक सामंथा परेशान रही थीं। वह एक ऑटो इम्यून बीमारी से जूझ रही थीं। बीते दिनों उन्होंने विदेश जाकर इलाज कराया। इस आलोक में उन्होंने कहा कि वह फिल्मों से लगभग एक साल का ब्रेक ले रही हैं।

e86afe0b bee8 4eff b481 f8370744b0f3 1

Share this:




Related Updates


Latest Updates