– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अभियान : आदिम जनजाति समुदाय के परिवारों के बीच पहुंचे अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी, छूटे हुए लोगों के नाम मौके पर ही आनलाइन किये गये दर्ज 

3119c81f 983a 42d6 bf96 53bf80566add

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi Hindi latest news : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार 28 नवम्बर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य भर में आदिम जनजाति बहुल इलाकों में मतदाता पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। राज्य में विभिन्न जिलों निवास कर रहे आदिम जनजातियों में से बिरहोर, सबर, असुर, पहाड़िया आदि समुदाय की बस्तियों में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय कर्मियों ने विशेष शिविर लगाकर मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मुख्यालय रांची से भी अधिकारियों ने क्षेत्र जाकर इन शिविरों में भाग लिया। इन इलाकों के जो मतदाता पंजीकृत नहीं थे और उनका नाम छूटा हुआ था, उनका मौके पर ही आॅनलाइन फॉर्म 6 भरवा दिया गया। इस दौरान ईआरओ, एईआरओ, कुछ पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, सुपरवाइजर, बीएलओ आदि भी मौजूद रहे।

नव पंजीकृत मतदाताओं को दिया गया गुलाब

कुछ स्थानों पर मतदाताओं का सम्मान भी किया गया। आदिम जनजातीय बस्तियों के जिन युवक युवतियों को हाल ही में मतदाता सूची से जोड़ा गया है, उनको अधिकारियों ने गुलाब देकर स्वागत किया।

29 को बेघरों के लिए, 30 को बुजुर्गों के लिए अभियान

आदिम जनजातियों के लिए एकदिवसीय विशेष अभियान चलाने के उपरांत 29 नवम्बर बुधवार को राज्य के उन लोगों का सर्वे करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा, जो गृह विहीन है ; अर्थात जिनका कोई अपना स्थाई ठिकाना नहीं है, ऐसे लोगों के सर्वे के लिए नगर निकायों की भी मदद ली जा रही है। वहीं, 30 नवम्बर गुरुवार को 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदाता पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates