– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Care and serve foundation : जरूरतमंदों को भोजन कराकर संस्था ने मनाया रथ यात्रा महापर्व

f06a26dd b934 4dfc b730 bb14af07d1aa

Share this:

Dhanbad news, Jagannath Rath Yatra : धनबाद की समाजसेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन गत 16 अक्टूबर 2021 से बिना रुके प्रतिदिन शाम का भोजन जरूरतमंदों को करा रही है। इसके तहत बुधवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच हॉस्पिटल परिसर) में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को भोजन कराया। आप कभी भी खुद प्रतिदिन शाम 7:00 बजे यह नजारा देख सकते है। बता दें कि बुधवार के दिन भोजन कराने का कुछ और ही महत्व था, क्योंकि रथ यात्रा का महापर्व था। जब लोग पुण्य के लिए रथ यात्रा में रथ में व्यस्त थे, तब संस्था के सदस्यों ने गरीब, असहाय और जरूरतमंदों का भोजन बनाकर उसे जरूरतमंदों के बीच बांटकर अपना रथ यात्रा महापर्व मनाया। आज केयर एंड सर्व फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर सतीश सिंह ने अपने शादी का सालगिरह के उपलक्ष्य में भोजन दान दिए और साथ ही साथ संस्था के और एक फाउंडर मेंबर रिपु दमन अपने भतीजी श्रुति प्रिया के जन्मदिन पर भोजन दान किए जो आज 280 जरूरतमंद के बीच भोजन बांटा गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन सामाजिक संस्था के प्रभाष चंद्र अध्यक्ष, राजेश सिंह सचिव, सुमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष के अलावे दीपंकर बैनर्जी, नीलकमल खवास, एसके वर्मा र्और अरुण सरकार ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Share this:




Related Updates


Latest Updates