– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री योगी और पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद 

724e29ee 3675 4564 a3ab 3f210f00c9b1

Share this:

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Lucknow news, UP news, defence Minister Rajnath Singh : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया। रोड शो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। वहीं, मोहनलालगंज लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में कौशल किशोर ने भी नामांकन दाखिल किया। कौशल किशोर केन्द्र में राज्यमंत्री हैं। वह भाजपा से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह लखनऊ से तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन जुलूस में भारी हुजूम शामिल रहा। सोमवार को राजनाथ सिंह सबसे पहले हनुमान सेतु पहुंचकर बजरंगबली का दर्शन पूजन किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे। रोड शो में शामिल रथ पर राजनाथ सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सवार रहे। राजनाथ सिंह व योगी आदित्यनाथ लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

रोड शो का संचालन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चिलचिलाती धूप भी भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को कम नहीं कर सकी। रोड शो में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं की भागीदारी रहीं। साथ ही, नामांकन जुलूस सें लखनऊ के मुस्लिमों की भी उपस्थिती दिखी।

राजनाथ सिंह के रोड शो में शामिल पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘अब कांग्रेस की सरकार देश में कभी नहीं आयेगी’। भाजपा की पूर्णबहुमत से सरकार बनेगी। नामांकन जुलूस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, सुधीर हलवासिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates