– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Earthquake : भूकंप की चपेट में आए ताजिकिस्तान और चीन के कुछ भाग, लोगों में दहशत

FC9F90DB DC95 4C02 8705 29B261C5739A

Share this:

Foreign News, Tajikistan, China, Earthquake : 23 फरवरी को चीन और ताजिकिस्तान के कुछ हिस्से अचानक भूकंप की चपेट में आ गए। ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोकल समय के मुताबिक, सुबह 5:37 पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगान-चीन बॉर्डर पर गोर्नो-बदख्शां प्रांत में था। US जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, ये जमीन से 20.5 किमी नीचे था। इस झटके के करीब 20 मिनट बाद 5.0 तीव्रता का आफ्टर शॉक भी आया।

चीन में भूकंप का सेंटर जमीन के 10 किलोमीटर नीचे

चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर के मुताबिक इसकी तीव्रता 7.2 थी और ये जमीन से 10 किमी नीचे था। भूकंप का केंद्र चीन के शिनजिंयाग प्रांत के करीब था, जिसके चलते वहां भी तेज झटके महसूस किए गए। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वहां कम ही लोग रहते हैं, जिससे लैंडस्लाइड होने से ज्यादा नुकसान का खतरा नहीं है।

15 फरवरी को हुआ था हिमस्खलन

ताजिकिस्तान का ये क्षेत्र भूकंप प्रोन एरिया में आता है। इससे पहले 15 फरवरी को गोर्नो-बदख्शां में ही हिमस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि उसी दिन राजधानी दुशांबे के पास एक हाईवे पर हिमस्खलन में 1 व्यक्ति की मौत हुई थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates