– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

रांची में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार, साहिबगंज डीसी, विधायक पप्पू यादव के यहां ईडी का छापा

143e0a5f 5075 47b4 805b 10032c53f71a

Share this:

Jharkhand news, Ranchi news, Jharkhand top news, Ranchi top news, Jharkhand update, Ranchi update  : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार की सुबह झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी के अधिकारियों ने इन लोगों के करीब 10 ठिकानों पर दबिश दी है।

रांची में रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर पर सुबह दो गाड़ियों से पहुंची। ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। ईडी विनोद सिंह और रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है। सभी के घरों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। बताया गया है कि झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और राजस्थान में कुछ स्थानों पर ईडी ने दबिश दी है।

इन पर हो रही कार्रवाई

बताया गया है कि अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू (मीडिया सलाहकार, सीएम), आईएएस रामनिवास यादव (उपायुक्त, साहेबगंज व राजस्थान स्थित आवास), आर्किटेक्ट विनोद कुमार, खोड़निया ब्रदर्स (साहेबगंज), पप्पू यादव (देवघर), डीएसपी राजेन्द्र दूबे (हजारीबाग और अन्य जगह) अभय सरावगी (कोलकाता) और अवधेश कुमार के यहां यह कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के केस से जुड़ी बतायी जा रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates