– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

जिले से स्थानांतरित हुए पदाधिकारियों को दी गई विदाई 

e30d746f 6073 4d7f b931 53fd0758f33c

Share this:

Dhanbad news: पुलिस द्वारा जिले से स्थानांतरित हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, परीचारी प्रवर का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही जिले में नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, परीचारी प्रवर के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित की गई.

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान जिले से स्थानांतरित हुए सभी पदाधिकारियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया. साथ ही नव पदस्थापित सभी पदाधिकारियों ने आने वाले समय में जिले को अपराध मुक्त बनाये रखने के साथ साथ शांति व्यवस्था कायम रखने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने सभी पदाधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए मार्गदर्शन के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर अजित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कपिल चौधरी ने भी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी को भविष्य की शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम में जिले से स्थानांतरित हुए वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशा मुर्मू, एसडीपीओ अभिषेक सिंह मौजूद थे.

92bfb808 eba1 4334 a833 fd14f9617a3a

विदाई सह सम्मान समारोह मे वर्त्तमान में नव पदस्थापित महेश प्रजापति (बाघमारा एसडीपीओ),  एसडीपीओ सिंदरी भूपेन्द्र राउत, डीएसपी रजत मणि बाखला, डीएसपी अरविंद सिंह, डीएसपी शंकर कामती, डीएसपी संदीप गुप्ता समेत जिले के अन्य पुलिस निरीक्षक व कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.

757f2c6f 64f9 4dfd 9058 b58dd5665946

Share this:




Related Updates


Latest Updates