– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

FIR : रांची सहित कई जिलों में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ FIR दर्ज, कारण…

IMG 20230824 WA0040

Share this:

Jharkhand Update, Ranchi, FIR Against BJP State Chief Babulal Marandi In Different Police Stations : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आजकल चीफ मिनिस्टर हेमंत सोरेन के खिलाफ संकल्प यात्रा पर हैं। वह शिबू सोरेन से लेकर हेमंत पर जमकर निशाने साध रहे हैं। उनके कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में उनके खिलाफ रांची सहित राज्य के कई थानों में एफआईआर कराई गई है। जेएमएम के नेताओं-कार्यकर्ताओं और हेमंत सोरेन समर्थकों ने इस मामले को लेकर अलग-अलग थानों में मरांडी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

रांची के कांके थाने में प्राथमिकी

ऐसी ही एक एफआईआर रांची के कांके थाने में सोनू तिर्की नामक शख्स ने दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि बाबूलाल मरांडी अपनी जनसभाओं में आदिवासी समाज में दिशोम गुरु कहलाने वाले शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ घृणित और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांके थाना प्रभारी के अनुसार, इस शिकायत पर आईपीसी की धारा 504, 505 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

लातेहार सिमडेगा और देवघर में भी FIR और बाबूलाल की प्रतिक्रिया

लातेहार, सिमडेगा और देवघर जिले में भी इसी तरह की एफआईआर दर्ज किए जाने की सूचना है। इस पर बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “राजकुमार हेमंत सोरेन जी, सुना है मेरे संकल्प यात्रा में आपका पोल खोलने से परेशान होकर आपने तीन दिनों में अब तक लातेहार, सिमडेगा, देवघर और रांची में हम पर चार अलग-अलग मुक़दमे दर्ज करवाए हैं। मुझ पर यह विशेष कृपा बरसाने के लिए आपका आभारी हूं।”

संकल्प यात्रा को शानदार सफलता

झारखंड प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी पर रांची, सिमडेगा, दुमका और लातेहार जिले में चार अलग-अलग फर्जी मुकदमे कर यह सरकार को भ्रम है कि वह उन्हें परेशान कर देगी। बाबूलाल जी की संकल्प यात्रा को मिल रही शानदार सफलता और उनके द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप से तिलमिला कर सरकार फर्जी मुकदमे कर रही है। यह सरकार ऐसे 40 मुकदमे और कर ले, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबूलाल मरांडी जी और भाजपा का अभियान नहीं रुकेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates