– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Gold & Silver  :  आज जरूर खरीद लीजिए सोना-चांदी, और घट गया दाम, घर में ही जानिए रेट, तब जाइए…

ae37fb38 bb18 48d6 b2db 2ff12f72f3f8

Share this:

पिछले 10 दिनों  में दाम में उतार-चढ़ाव की भी रखें  जानकारी 

Gold-Silver Price on 28 May  2023 :  शादी-विवाह के लिए अगर सोना चांदी खरीदना है तो जरूर खरीद लीजिए। आज  दाम और घट गया है। कल क्या होगा, कोई नहीं जानता। जान लें कि देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर होता है। इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट में अंतर दिखेगा। देश के विभिन्न शहरों में रोजाना सोना-चांदी की कीमतें बढ़-घट रही हैं। 28 मई 2023 को देश में कल की तुलना में सोना और चांदी दोनों का दाम  और घटा है। आज 22 कैरेट सोने का जनरल दाम ₹55,650 है। कल 55,800 रुपए था। 24 कैरेट सोने का जनरल दाम ₹6o,750 रहा।  कल 60,860 रुपए था। 1 केजी चांदी का दाम ₹66,000 रहा। कल ₹66,100 था। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी इसी रेट के हिसाब से सोना-चांदी मिल रहे हैं।

देखिए इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹60,750 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। कल ₹60,850 था। आज चांदी का रेट ₹66,000 प्रति किलो पर खुला है। कल ₹66,100 था। 

MCX पर आज सोना चांदी का कारोबार

आज गोल्ड में कारोबार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में कमी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में  28 मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 80.00 रुपये की कमी के साथ ₹60,750 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। चांदी मई 2023 की फ्यूचर ट्रेड 355.00 रुपये की कमी के साथ ₹66,000 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट में इस रेट पर हो रहा गोल्ड सिल्वर का बिजनेस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में कमी के साथ कारोबार हो रहा है। आज  अमेरिका में सोने का कारोबार 1.15 डॉलर की कमी के साथ 2032.75 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है।  चांदी का करोबार 1.15 डॉलर की कमी के साथ 18.45 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हो रहा है।

यह रहा पिछले 10 दिनों में भारत में Gold के दाम में उतार-चढ़ाव

(10 ग्राम)- दिनांक -22 कैरट- 24 कैरट

27 May 2023 ₹55,800 (-150), ₹60,860 (-160), 26 May 2023 ₹55,950 (-450), ₹61,020 (-490), 25 May 2023 ₹56,400 (250), ₹61,510 (260), 24 May 2023 ₹56,250 (-290), ₹61,250 (-310), 23 May 2023 ₹56,440 (-10), ₹61,560 (-10), 21 May 2023 ₹56,450 (500), ₹61,570 (570), 20 May 2023 ₹55,950 (-300), ₹61,020 (-330), 19 May 2023 ₹56,250 (-200), ₹61,350 (-220), 18 May 2023 ₹56,450 (-450), ₹61,570 (-430).

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है, इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates