– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Health is Wealth : जानिए कैसे लीवर की बीमारियों से बचाता है हरा चना

6AE0B607 4509 4126 BBD7 F1FE504EDF5D

Share this:

Be Careful For Health, Use Green Gram in Diet : सेहत से बड़ी दौलत कुछ और नहीं, क्योंकि दौलत की कमाई का दारोमदार सेहत पर ही होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हम अपने डाइट में कैसे क्या कितना शामिल करें कि हमारा शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम हो। आज हम हरा चना सेहत के लिए कैसे महत्वपूर्ण है, यह बता रहे हैं। हरा चना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये असल में फाइबर से भरपूर है जो कि पेट के लिए कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है। लेकिन, सबसे ज्यादा ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। इसके अलावा ये आंखों की सेहत के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं।

प्रोटीन से भरपूर

हरे चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि मांसपेशियों को मजबूत करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के मैक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं जो कि हड्डियों को अंदर से स्वस्थ रखने के साथ, शरीर को एनर्जी देने में मददगार है। तो, अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है तो आपको हरे चने को खाना चाहिए।

विटामिन A से भरपूर

हरा चना विटामिन ए और सी का एक समृद्ध स्रोत है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ ब्रेन सेल्स के काम काज को भी हेल्दी रखने में मददगार है।

फोलेट से भरपूर

हरे चने में फोलेट की अच्छी मात्रा होती है। ये विटामिन बी9 से भरपूर होता है, जो मूड को बेहतर बनाने और चिंता और अवसाद को कम करने में मददगार है। साथ ही ये महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

वजन घटाने में मददगार

हरा चना फाइबर का पावरहाउस है। उच्च फाइबर भूख कंट्रोल करने में मददगार है। यह आपको अधिक समय तक भरा रखता है। साथ ही ये फाइबर और प्रोटीन जैसी चीजों के भी भरपूर है जो कि वेट लॉस में तेजी से आपकी मदद कर सकता है।

Disclaimer : उक्त जानकारी सामान्य है। अतः आपको सेहत के लिए डॉक्टर की राय लेना जरूरी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates