– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Heart Problem : अचानक देर रात में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के सीने में हुई जकड़न, इसके बाद तुरंत…

IMG 20230501 WA0002 1

Share this:

National News Update, New Delhi, G Kishan Reddy Suddenly Got Heart Problem : केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को अचानक रविवार की देर रात सीने में जकड़न की शिकायत हो गई। इसके बाद तत्काल में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लाया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद जी. किशन रेड्डी के समर्थकों में चिंता है। एम्स के बाहर भी उनके समर्थक जमने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी लगातार एम्स प्रबंधन के सम्पर्क में हैं।

दिन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हुए थे शामिल

बताया जाता है कि रविवार को रेड्डी ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के उपलक्ष्य में एक प्रदर्शनी – ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनी ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा चर्चा किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, दृष्टिकोणों और विचारों पर प्रकाश डालती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates