– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Husband wife relation : नींद में सो रहे पति पर पत्नी ने डाला खोलता तेल, पति ने तड़प कर दे दी जान

f8e0ee00 65c5 4916 8706 e1896c70a228

Share this:

National news, crime news, Tamilnadu news, husband – wife: तमिलनाडु के डिंडीगुल में पत्नी पर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। पत्नी पर आरोप है कि नींद में सो रहे पति पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे पति बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 55 वर्ष है। पति की हत्या के आरोप में फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बार-बार होने वाले झगड़े से परेशान थी। इसलिए उसने पति को मारने की योजना बनाई और कड़ाही में नारियल का तेल गर्म करके उसके ऊपर डाल दिया। यह घटना 27 अगस्त की है।

शराब पीने की बुरी लत से ग्रसित था मृतक

घटना में गंभीर रूप से जख्मी पति को डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार रात उसका निधन हो गया। मृतक की उम्र 63 साल बताई जा रही है। वह चेल्लामुथु डिंडीगुल जिले के ओड्डनचत्रम तालुक का निवासी बताया जा रहा है। वह किसान था। उसकी शादी पोन्नाथल से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। पत्नी अपने पति से बेहद परेशान थी। क्योंकि उसके पति को शराब पीने की लय थी। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी पोन्नाथल के साथ झगड़ा करता था। पत्नी ने कई बार अपने पति को समझाने की कोशिश की लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

पत्नी ने पूरी बनाने से किया था इनकार

बताते चलें की 27 अगस्त को चेल्लामुथु नशे में घर आया और पोन्नाथल से झगड़ा करने लगा। उन्होंने पत्नी से पूरी बनाने को कहा, परंतु पत्नी ने मना कर दिया। पत्नी के मना करने पर मृतक नाराज हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर पति शराब के नशे में सोने चला गया। जब पति पूरी तरह से नींद में आ गया तो पत्नी ने मौका देखकर खोलना नारियल का तेल उसके शरीर पर डाल दिया। इससे इससे महिला का पति बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाद में पड़ोसियों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए ओड्डनचथिरम सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान चेल्लामुथु की शनिवार रात मौत हो गई।

पत्नी बोली – पति से तंग आ चुकी थी

चेल्लामुथु की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामले दर्ज कर मृतक की पत्नी पोन्नाथल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पत्नी ने आरोप कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates