– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भगवान विष्णु की कृपा मिल जाए तो बदल जाती है ये तीन चीज़ें, बस गुरुवार को करें ये उपाय 

goddess

Share this:

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious, jyotish : भगवान विष्णु इस मृत्यु लोक में जीवों के पालनहार माने जाते हैं। यदि आप गुरुवार को कुछ विशेष उपाय करेंगे तो आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। इससे आपका कैरियर, धन संबंधी परेशानियां एवं विवाह में आने वाली अड़चन शीघ्र दूर हो जाएगी। इसे हम इस प्रकार समझते हैं। जैसे किसी व्यक्ति के पास रोजगार तो है, परंतु उसके प्रमोशन में अड़चन आ रही है। घर परिवार हमेशा आर्थिक तंगी से जुझते रहता है। शादी के लिए रिश्ते तो बहुत आते हैं, परंतु कोई भी फाइनल नहीं हो पाता है। अगर ऐसी परेशानी से कोई भी जूझ रहा है, तो उसे भगवान विष्णु की शरण में जाना चाहिए। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन विशेष तरीके से पूरे विधि-विधान से इनकी पूजा करें। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें। इससे आपके ये तीनों दुःख तो दूर होते ही हैं, साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली भी आती है। गुरुवार को किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय।

विवाह में आ रही अड़चन तो भगवान विष्णु का व्रत करें

कई लोगों की शादी में तमाम तरह की अड़चन आती है, जिससे उनके जीवन का यह शुभ कार्य पूर्ण होने में काफी विलंब होता है, इस वजह से उनका उम्र भी निकलता जाता है। यदि आपके जीवन में भी अड़चने आती है और आपके परिजन चाहते हैं कि आपकी शादी जल्द से जल्द हो। इसके लिए आप गुरुवार को भगवान विष्णु का व्रत करें । इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और जल्द शादी का योग बनेगा। 

गुरुवार का व्रत करने के लिए सबसे पहले पीले रंग का वस्त्र धारण करे। भगवान विष्णु की तस्वीर के समक्ष बैठकर पूजा पूरे विधि-विधान से करें। इसके उपरांत भगवान को पीली चीजों का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को पीला रंग पसंद है। पूजन के दौरान वृहस्पति देव का ध्यान करे, उनके 108 नाम का पाठ करे। भक्त पूजन के बाद व्रत के दिन पीले वस्तु का ही सेवन करें। इसमें केला बेसन का हलवा, लड्डू का सेवन कर सकते है। इस कार्य को पूरे मन से करे और भगवान से याचना करें।  आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।

 गुरुवार को करें यह उपाय आर्थिक तंगी से बचेंगे 

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की उपासना से आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन बाल धोने एवं हाथ व पैरों के नाखून काटने से भगवान विष्णु रुष्ट होते हैं,  जिससे व्यक्ति के जीवन में विपन्नता आती है। इस लिए गुरुवार को इस बात का ध्यान रखेंगे तब आर्थिक तंगी नहीं आएगी। 

मां लक्ष्मी की पूजा से मिलेगी व्यापार में तरक्की 

आर्थिक संपन्नता के लिए व्यापार एवं रोजगार में तरक्की जरूरी है। इसके लिए उपासना की दृष्टि से गुरुवार का दिन श्रेष्ठ माना जाता है। माता लक्ष्मी संपन्नता की देवी मानी जाती है। इसके लिए हरि के दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त करना सहज माना जाता है। माता लक्ष्मी प्रभु की सहचरी हैं। इसके लिए हर गुरुवार के दोनों की आराधना करें। इस दिन पीला वस्त्र पहनना, पीली चीजों का भोग प्रसाद चढ़ाने और कार्यालय में पीले रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करें।

जॉब में प्रमोशन के लिए करें गुरुवार को दान 

आपको अपने जॉब में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है। तब आप गुरुवार के दिन किसी ज़रुरतमंद को पीली वस्तुओं का दान करें। रोजगार में तरक्की मिलने के लिए यह प्रयास करते रहना होगा। आप अपने सामर्थ के अनुसार गुरुवार को पीला वस्त्र, पीली मिठाई या पीला फल दान कर सकते है। इससे आपको भगवान विष्णु की कृपा मिल जाएगी। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates