– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

लाल चौक से लॉस एंजिल्स तक नये साल के जश्न में डूबा, जमकर हुई आतिशबाजी, चहुंओर उल्लास 

5f155d09 0d82 4878 b5b7 de90983f1907

Share this:

Happy new year 2024 , National top news, new Delhi top news, national news, national update, national news : भारत में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक से लेकर अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स तक लोग नये साल के जश्न में डूबे रहे। लॉस एंजेल्स अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं न्यूयॉर्क के बाद पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। हॉलीवुड के सितारों से जगमग इस शहर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

सारे भारत में लोगों ने सोमवारकी सुबह नये साल पर सबसे पहले धर्मस्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इससे पहले लोगों ने रात को पटाखे फोड़ कर 2024 का स्वागत किया। एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।

महाप्रभु जगन्नाथ की 25 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनायी

इस अवसर पर ख्यातिलब्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर महाप्रभु जगन्नाथ की 25 फीट ऊंची रेत की मूर्ति बनायी। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर साल 2024 की पहली गंगा आरती की गयी। गंगा आरती के साथ सूर्य पूजा भी की गयी। हजारों श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य के साक्षी बने।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नये साल की पहली भस्म आरती आयोजित की गयी। भस्म आरती में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पंजाब के अमृतसर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में भी साल के पहले दिन संगतों का सैलाब पहुंचा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली केकनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साल के पहले दिन भव्य आरती की गयी। आरती में सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्राचीन हनुमान मंदिर के अलावा, दिल्ली के ही लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में भी आरती की गयी। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में नये साल 2024 की पहली काकड़ आरती की गयी।

बालाजी के मंदिर को ताजे पुष्पों से सजाया गया 

विश्व प्रसिद्ध आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने नये साल के अवसर पर भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर को ताजे पुष्पों से सजाया। केरल के सबरीमाला मंदिर में भक्तों ने भगवान अयप्पा के सामने माथा टेका और प्रार्थना की। तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित गिरजाघरों में नये साल की शुरुआत में विशेष प्रार्थना आयोजित की गयी। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में भी लोग नये साल के जश्न में डूबे दिखे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नए साल का जश्न मनाया गया। दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवाला मंदिर में साल 2024 की पहली आरती हुई। मुंबई के गेटवे आॅफ इंडिया और नयी दिल्ली के कनॉट पैलेस जम कर भीड़ रही। थाईलैंड के बैंकॉक में आतिशबाजी के साथ नये साल की शुरुआत का जश्न मनाया गया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया गया।

प्रधानमंत्री ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समस्त देशवासी नये साल में स्वयं को अनुशासित रखने, आपस में भाईचारा बनाये रखने व राष्टÑ के विकास में अपना अधिकतम योगदान देने का संकल्प लें। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के अपने मूल मंत्र को प्रधानमंत्री ने पुन: दोहराया है।

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘नववर्ष 2024 के अवसर पर आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह साल आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। सभी स्वस्थ, सुखी और सम्पन्न रहें, यही कामना करता हूं।’

उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर वीर शहीदों और महान आन्दोलनकारियों के सपनों का राज्य निर्माण करने की ओर हम मिल कर आगे बढ़ते रहें, राज्य की जड़ों को सिंचित कर उसे और सशक्त बनायें। जय जोहार! जय झारखंड।

Share this:




Related Updates


Latest Updates