– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Independence Day : CM हेमंत सोरेन स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9:05 बजे फहराएंगे तिरंगा,17 पुलिस कर्मियों को… 

8ecb030b 56fd 43d6 a15f de59ada55438

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, CM Hemant Soren Will Unfurl National Flag At 9.05 AM On Independence Day In Moradabadi Maidan : झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मोरहाबादी मैदान में इसके लिए विशेष पंडाल बनाया गया है। मुख्यमंच के दोनों ओर अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाया गया है। मुख्य मैदान के दोनों ओर सीढ़ीनुमा पंडाल बनाया गया है। मुख्यमंत्री मंच से राज्य की जनता को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान राज्य, केंद्र और यूपी पुलिस बल की ओर से परेड भी किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों को करेंगे सम्मानित

झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद जनता के नाम संदेश होगा। राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। मोरहाबादी मैदान के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक जाकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसे लेकर राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

सीएम के मोरहाबादी आगमन से लेकर उनके आवास लौटने तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 जगहों पर बैरिकैडिंग की गई है। अलग-अलग पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।

समारोह स्थल तक कैसे पहुंचेंगे वाहन

सीएम, सासंद, विधायक व हाईकोर्ट की गाड़ियां एटीआई मोड़, स्टेट गेस्ट हाउस से बाएं मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वार से मंच तक जाएंगी।

केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों की गाड़ियां कांके रोड, रातू रोड, डीसी आवास से नीलांबर-पीतांबर पार्क में बने पार्किंग स्थल तक जाएंगी।

डीसी आवास से हॉकी स्टेडियम तक व रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी इंट्री गेट तक पार्किंग वर्जित है।

वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

मुख्यमंत्री के कॉरकेड व वीवीआईपी वाहनों कर पार्किंग मुख्य मंच के पीछे होगी।

पदाधिकारियों की गाड़ियां मुख्य मंच के पीछे नीलांबर-पीतांबर पार्क के पास।

वीआईपी पासयुक्त वाहन मुख्य मंच के पश्चिम में बने पार्किंग स्थल पर लगेंगे।

मीडियाकर्मियों की गाड़ियां बापू वाटिका के सामने आर्मी ग्राउंड के पास।

Share this:




Related Updates


Latest Updates