– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, दो पाकिस्तानी रेंजर्स मार गिराया, एक जवान शहीद

Indian army

Share this:

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Ramgarh news, Jammu Kashmir news : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने झट बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया। वहीं दूसरी ओर सीज फायर उल्लंघन के जवाब में BSF के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 2 रेंजर्स को मार गिराया है।

24 दिनों में तीसरी बार की फायरिंग

बीएसएफ की ओर से अधिकारियों ने जानकारी दी कि सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्ष-विराम उल्लंघन की यह तीसरी घटना है। गोलीबारी में BSF के हेड कॉन्स्टेबल लाल फाम कीमा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2021 में दोनों देशों के बीच संघर्ष-विराम समझौता हुआ

रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. लखविंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था, जिसे देर रात करीब एक बजे इलाज के लिए चिकित्सा केंद्र में लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले 28 अक्टूबर को पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर करीब सात घंटे तक अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इसमें एक महिला और बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। इसके पहले 17 अक्टूबर को अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक, 25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों के संघर्ष-विराम समझौते पर दस्तखत करने के बाद से यह उल्लंघन की छठी घटना है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates