– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

28 अप्रैल 2022 :  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम …

994483 666

Share this:

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

धैर्य की परीक्षा सबसे कठिन है।

Examination of endurance is most difficult.

28 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।

1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।

1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा।

1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।

1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म। एक शासक के तौर पर उनका जीवन जितना राजसी और भव्य रहा, उनके जीवन का अंतिम समय और उनकी मौत उतनी ही दुखद और त्रासद रही।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।

1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या।

1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।

1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत।

1996 : आस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली। इसे उस समय देश के इतिहास में गोलीबारी की भीषणतम घटना बताया गया, जिसके बाद शस्त्र नियमों को कड़ा किया गया।

2001 : अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की।

2003 : दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।

2003 : एप्पल ने आईटयून्स स्टोर की शुरूआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।

2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।

2008 : भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा।

2020 : देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 तक पहुंची। संक्रमितों की तादाद 29,974 के पार।

2021 : कोरोना वायरस संक्रमण के देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए और कुल मामले 1,79,9,267 पर पहुंचे। मरने वालों की तादाद दो लाख पार।

आज इनका हुआ  जन्म 

1981 – अनुप्रिया पटेल – भारत की सत्रहवीं लोकसभा की सांसद व नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं।

1940 – समीर रंजन बर्मन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

1929 – भानु अथैया – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।

1791 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

1924 – केनेथ कौंडा – ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।

1897 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।

आज इनका हुआ निधन

1992 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।

1955 – टी. वी. सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।

1740 – बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य के महान सेनानायक थे। मस्तानी – बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी।

1719 – फ़र्रुख़सियर – मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:




Related Updates


Latest Updates