– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Lock up : लड़के से लड़की बनी साइशा शिंदे बोलीं- प्यार और और आकर्षण ट्रांसवुमन के लिए इतना …

IMG 20220314 WA0006

Share this:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के शो लॉकअप में फैशन डिज़ाइनर साइशा शिंदे भी नज़र आ रही हैं। साइशा ट्रांसवुमन हैं। वह अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़के से लड़की बनी हैं। इस शो में साइशा ने अपनी जिंदगी के अब तक के सफर के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में लॉकअप के एक एपिसोड में उन्होंने यह खुलासा किया था कि उन्हें अपने साथी कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी से उन्हें अंदर ही अंदर प्यार हो गया है। यह बात जानकर जेलर करण कुंद्रा ने साइशा को मुनव्वर के प्रति अपनी फीलिंग जाहिर करने के लिए कहा।

जब सारा खान ने सायना को मनाया

इस पर साइशा ने कहा कि वह अपसेट हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि मुन्नवर की ओर से मेरे लिए ऐसा कुछ नहीं है। सारा खान ने उन्हें मनाया और कहा कि वह अपनी फीलिंग्स तो एक्सप्रेस कर ही सकती हैं। तब साइशा ने कहा कि प्यार में आकर्षण और अपनी अभिव्यक्ति को व्यक्त करना ट्रांसवुमन के लिए आसान नहीं होता है, बहुत सोचना पड़ता है।

साइशा का नाम पहले स्वप्निल शिंदे था

आपको बताते चलें कि पहले साइशा का नाम स्वप्निल शिंदे था, लेकिन उन्होंने जेंडर चेंज ऑपरेशन करवा लिया और फिर लड़के से लड़की बन गईं और अपना नाम साइशा रख लिया। इस बदलाव के बाद भी सायना के घरवाले सायशा के सपोर्ट में खड़े रहे। यहां तक की साइशा के मां ने जेंडर चेंज होने के बाद उनका नया नाम भी रखा। साइशा ने शो में इस बात का खुलासा कि उनकी मां इस कठिन दौर में उनके साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी रहीं। पिता ने भी भरपूर सहयोग दिया। वह इस मामले में अपने को बहुत लकी मानती हैं कि उनको ऐसे माता-पिता मिले जो उनके हर काम में खुलकर सपोर्ट करते हैं।

ऑपरेशन के बाद उन्हें देखकर लोग चौक गए

साइशा ने आगे कहा था कि जब ऑपरेशन के बाद पहली बार उनके परिवार वालों ने उन्हें देखा तो सब चौंक गए थे। दरअसल, ऑपरेशन के बाद साइशा सीधे अपनी कजिन की वेडिंग में पहुंची थीं और वहां मौजूद हर शख्स उन्हें देखता ही रह गया था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates