Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब के पांच जिलों के स्कूल-कॉलेज और करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम किये रद्द

पंजाब के पांच जिलों के स्कूल-कॉलेज और करतारपुर साहिब कॉरिडोर बंद, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम किये रद्द

Chandigarh news : भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिन्दूर चलाने के बाद पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिल कर गश्त बढ़ा दी है। पंजाब के पांच जिलों में शिक्षण संस्थानों और करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आमआदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं।

पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला कर 26 पर्यटकों की हत्या के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। केन्द्र सरकार ने कई प्रतिबंध लागू किये गये हैं। मंगलवार की रात भारत ने पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की है। इसके बाद पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का तथा फिरोजपुर जिलों में सामान्य की भांति आज सुबह बच्चे स्कूलों में आये, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया और स्कूल बंद कर दिये गये। पंजाब सरकार के साथ बातचीत के बाद जिला उपायुक्तों ने शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का फैसला लिया। इन जिलों में जो बच्चे हॉस्टलों में रह रहे हैं, उन्हें घर भेजा जा रहा है। इसी बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ के अधिकारियों ने आपात स्थिति के लिए स्कूलों की इमारतों को खाली रखने के लिए कहा है। अभी तक खुले करतारपुर साहिब कॉरिडोर को भी बुधवार की सुबह बंद कर दिया गया है। जिन लोगों ने पहले से आनलाइन बुकिंग करवाई हुई थी, उसे रद्द कर दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी कमी आयी है।

पंजाब में अमृतसर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार को 22 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। सावधानी के तौर पर अमृतसर हवाई अड्डे को पहले 10 बजे तक बंद रखने के आदेश दिये गये, बाद में अब इसे 10 मई शाम 5.30 बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates