Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीसीसीएल पुरुष राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट : सजल केसरवानी व चंदन शिवराज एकल स्पर्धा के फाइनल में

बीसीसीएल पुरुष राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट : सजल केसरवानी व चंदन शिवराज एकल स्पर्धा के फाइनल में

Dhanbad news: उत्तर प्रदेश के सजल केसरवानी एवं कर्नाटक के चंदन शिवराज ने यहां धनबाद क्लब में चल रहे बीसीसीएल पुरुष  राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं झारखंड टेनिस संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए दोनों एकल सेमी फाइनल काफी संघर्षपूर्ण रहे । पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के सजल केसरवानी ने अपने ही राज्य के अंशुमान सिंह को 6-7,7-6,  7 -3 से हराया ,जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक के चंदन शिवराज ने उड़ीसा के प्रत्युष मोहंती को 7-6,5-7, 6-3 से हराया।

डबल्स स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल मैच में देवाशीष साहू एवं अंशुमान सिंह की जोड़ी ने प्रत्यूष मोहंती एवं चंदन शिवराज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में मोहम्मद फरदीन एवं आदित्य  सथपति ने सजल केशरवानी एवं वंश अरोड़ा की जोड़ी को 6-4, 7- 6 से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता की तकनीकी निदेशक विपुल कुमार ने दी।उन्होंने कहा कि कल सुबह 8:30 बजे से फाइनल खेला जाएगा।

Share this:

Latest Updates