– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

चमत्कार : इंसान में सूअर का दिल ट्रांसप्लाट ! आया था हार्ट अटैक, बच गयी जान

pig heart

Share this:

International news, Global News, medical science, amazing, Maryland,Pig heart transplant into human : आपने इंसानों में ट्रांसप्लांट के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन, क्या आपने इंसानों में जानवरों के अंगों के ट्रांसप्लांट के बारे में सुना है ? पिछले वर्ष अमेरिका में एक इंसान में सूअर का दिल ट्रांसप्लाट क‌िया गया था। यह खबर लम्बे समय तक चर्चा में थी। अब एक बार फिर अमेरिका से ऐसी ही एक खबर सामने आयी है। बीते बुधवार की बात है…अमेरिका के डॉक्टरों ने दूसरी बार कमाल कर दिखाया है। 

मौत के कगार पर खड़ा था 58 वर्षीय लॉरेंस फॉसेट

वहां के मैरीलैंड शहर में 58 वर्षीय लॉरेंस फॉसेट नाम का एक व्यक्ति हार्ट अटैक के चलते मौत के कगार पर खड़ा था। तब डाॅक्टरों ने चमत्कार कर दिया। उन्होंने व्य‌क्त‌ि के अन्दर सूअर का हार्ट ट्रांसप्लांट कर उसे नयी जिन्दगी देते दी। यह ऑपरेशन यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक्सपर्ट्स ने किया है। यहां बताना आवश्यक है क‌ि यह वही डॉक्टर्स की टीम है, जिसने पिछले साल इसी प्रकार के ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को अंजाम दिया था।

क्यों आयी ट्रांसप्लाट क‌ी नौबत ?

सूत्रों के अनुसार लॉरेंस फॉसेट को हार्ट अटैक हुआ था। वैस्कुलर बीमारी और इनर ब्लिडिंग के कारण किसी इंसानी हार्ट को मरीज के शरीर में नहीं लगाया जा सकता था। लेकिन, डॉक्टरों ने उसके शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट करके उसे नया जीवन दिया। बताया गया है कि इस ट्रांसप्लाट में करीब दो दिन लग गये थे। अब मरीज सांस ले रहा और वह बिलकुल ठीक है। ऐसे में डॉक्टरों ने मरते हुए व्यक्ति के शरीर में सूअर का दिल लगा कर उसकी जान तो बचायी ही, मेडिकल सेक्टर में नयी मिसाल भी कायम की है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates