– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Murder : बिहार में दरवाजा खोलते ही पत्रकार को गोलियों से भून डाला…

244600d5 5206 4ec5 95f2 ac8f87ca20b7

Share this:

Bihar Update News, Araria, Journalist Shot Dead : बिहार के अररिया से शुक्रवार को सुबह-सुबह अत्यंत सनसनीखेज खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव (Vimal Kumar Yadav) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जाता है कि अपराधी विमल कुमार यादव के घर पहुंचे। दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए। वारदात रानीगंज थाना क्षेत्र का है।

चिल्लाकर पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया

बताया जाता है कि बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे विमल कुमार यादव का घर है। घटना के बाद पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को सूचना दी। रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

एक बेटा और एक बेटी

विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। पत्नी पूजा देवी ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा खटखटाकर उनके पति का नाम लेकर हल्ला किया जा रहा था। वे दोनों उठकर घर का दरवाजा और ग्रिल खोल रहे थे। इसी क्रम में उनके पति मेन गेट खोलकर जैसे ही दरवाजे पर पहुंचे कि गोली चलने की आवाज आई। पति के चिल्लाने पर वह दौड़कर पहुंचीं तो देखा कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हैं। 

दो साल पहले भाई का हो चुका है मर्डर

पूजा देवी ने बताया कि दो साल पहले उनके देवर गब्बू यादव की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी। उनके पति विमल कुमार यादव मुख्य गवाह थे। केस ट्रायल पर कोर्ट में चल रहा था। बदमाश गवाही देने से मना कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही इन्होंने कोर्ट में गवाही दी थी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates