– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 17 पशु डूबे, 72 को बचाया गया

1bb1137b a8d6 4dad a22a 24c9c6d13354

Share this:

Guwahati news : असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अब तक 17 पशुओं की डूबने के कारण मौत हुई है और 72 अन्य को बाढ़ के पानी से बचाया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उद्यान में 11 हॉग हिरण की मौत डूबने से हुई, जबकि पांच की मौत इलाज के दौरान हुई। वन अधिकारियों ने 63 हॉग हिरण, दो-दो ऊदबिलाव व साम्भर और एक स्कोप उल्लू सहित 72 जानवरों को बचा लिया है। 

अधिकारी ने बताया कि अभी 26 जानवरों का उपचार  चल रहा है, जबकि 29 अन्य पशुओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में डूबने के कारण 11 पशुओं की मौत हुई थी, जबकि 65 अन्य को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बचाया गया था। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग में कुल 233 कैंप में से 141 अब भी जलमग्न हैं। इस बीच, राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने तथा वाहनों की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गयी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates