– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में मॉनसून देगा दस्तक

b2fd967d 0c3a 43a0 b012 d1726fa56227

Share this:

New Delhi news : राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में मॉनसून दस्तक दे देगा। गुरुवार को मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर से गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। साथ ही, मॉनसून अब राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार हिस्सों में भी आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्से, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्से, राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो तीन दिनों में मॉनसून मप्र के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी के कुछ और हिस्सों, चंडीगढ़ और हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्से में दस्तक दे देगा। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates