– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

National: रायगढ़ में बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से हड़कम्प, तीन गिरफ्तार, 15 सौ किलो जिलेटिन बरामद

4d585eab 5960 4039 bf29 d3c16a12fbaf

Share this:

Panic due to discovery of large quantity of explosives in Raigarh, three arrested, 1500 kg gelatin and 70 kg detonator recovered,

Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, Raigarh news : रायगढ़ जिले में माणगांव के पास 1500 किलोग्राम जिलेटिन और 70 किलोग्राम डेटोनेटर बरामद होने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। इस मामले तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने रविवार को मीडिया को बताया कि पुणे से रायगढ़ जा रहे टेम्पो के बारे में पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने पुणे-रायगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात को निगरानी बढ़ा दी थी। पुलिस ने संदिग्ध टेम्पो आने पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान टेम्पो में रखे बॉक्स में 1500 किलोग्राम जीवित जिलेटिन और 70 किलोग्राम डेटोनेटर बरामद हुए हैं। इस मामले में माणगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। माना जा रहा है कि इन मामले में और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates