– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

New Clash : चीन ने ऑफिशियल मैप जारी कर अरुणाचल और अक्साई चीन को बताया अपना हिस्सा, भारत ने…

India China

Share this:

Global News, China, Beijing, China Released Official Map, Arunachal, Auxi Chin, Taiwan Showed Under Its Territory : कल यानी 28 अगस्त को चीन ने अपना ऑफिशियल मैप जारी कर इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है।

प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने मैप को वेबसाइट पर किया लॉन्च

चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर दोपहर 3:47 बजे नया मैप पोस्ट किया। प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से होस्ट की जाने वाली स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर भी नया मैप लॉन्च किया गया है। यह मैप चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की सीमाओं की ड्रॉइंग पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है।

इसी साल अप्रैल में चीन ने अरूणाचल के 11 स्थान के बदल दिए थे नाम

इससे पहले चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।

IMG 20230829 WA0002

भारत ने किया पलटवार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन की इस हरकत पर पलटवार किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था- हमारे सामने चीन की इस तरह की हरकतों की रिपोर्ट्स पहले भी आई हैं। हम इन नए नामों को सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का आतंरिक हिस्सा था, हिस्सा है और रहेगा। इस तरह से नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates