– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

लोगों को खूब भा रहा है झारक्राफ्ट का ऑर्गेनिक सिल्क,  झारक्राफ्ट स्टाॅल पर दिखा लोगों में उत्साह 

e9880e6d 9195 4e6b aa6d 66722c9d2359

Share this:

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, latest news, Ranchi Hindi latest news : प्रकृति की बनायी गयीं लगभग सभी वस्तुएं अनमोल और जीव हित में होती हैं। इसीलिए, हम प्राकृतिक वस्तुओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं। व्यापार मेले के झारखण्ड मंडप में लगे झारक्राफ्ट स्टाल के ऑर्गेनिक सिल्क का आकर्षण लोगों को खूब भा रहा है। झारक्राफ्ट दुनिया में ऑर्गेनिक सिल्क उत्पादों का प्रमुख नाम है, जो कि अपने उत्पादों को बनाने से लेकर रंगों तक किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं करता है। इसमें कुकून से धागा और धागे से कपड़े तक की शक्ल की पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक  मानकों के साथ ही की जाती है।

ऐसे होता है रंगों का निर्माण

रंगों का निर्माण गेंदे के फूल, पलाश, चाय की पत्ती और दाल चीनी जैसी चीजों से निकाल कर प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा कपड़ों पर की गयी छाप भी झारखण्ड की पारम्परिकता को प्रदर्शित करता है। इसमें क्षेत्रीय त्योहारों और अनुष्ठानों में प्रयोग की जाने वाली कलाकृतियां चित्रित की जाती हैं। झारक्राफ्ट के बारे में  मैनेजर नीरज केशरी  ने बताया कि झारक्राफ्ट झारखण्ड सरकार का उपक्रम है। इसमें हम ऑर्गेनिक उत्पादों का उत्पादन करते हैं। इस वर्ष विश्व व्यापार मेले में हमने एरी सिल्क, तसर सिल्क, मलबरी सिल्क, कॉटन आदि की साड़ियां, दुपट्टा, चादर, शर्ट के कपड़े और दूसरे निजी उपयोगी वस्तुओं की बिक्री कर रहे हैं। जिनका मूल्य 180  रुपये से लेकर 13,500 तक है। इस वर्ष हम मेले में 25 % तक की छूट भी ऑफर कर रहे हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates