– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

प्ले बैक सिंगर ममता शर्मा 31 की शाम यूनियन क्लब में मचायेगी धमाल, सिर्फ महिलाएं ही ड्रम, गिटार बजाएंगी 

IMG 20231217 WA0005

Share this:

Dhanbad news , Play back singer Mamta Sharma will create a stir in Union Club on 31st evening, only women will play drums and guitar :  मुन्नी बदनाम हुई…, टिंकू जिया…, बीड़ी जलायले…, जैसे मशहूर बॉलीबुड प्ले बैक सिंगर ममता शर्मा नववर्ष के पूर्व संध्या पर यूनियन क्लब में धमाल मचायेगी. 31 की शाम यूनियन क्लब में बॉलीवुड कलाकारों की महफिल सजेगी. ज्योत्सना गर्ल्स ट्रूप की डीजे की धुन होगी. बॉलीवुड की मशहूर एंकर कविता अपनी एंकरिंग से दर्शकों को खूब मनोरंजन करेगी. यूनियन क्लब के लिए यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा. रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में यूनियन क्लब के उपाध्यक्ष चरणप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ टिंकू, कार्यकारी सदस्य राजेश सिन्हा, असीत सहाय व संजय कथूरिया ने यह जानकारी दी. 

नये साल के आगमन पर केक कटिंग

उपाध्यक्ष चरणप्रीत सिंह ने कहा कि ममता शर्मा पहली बार धनबाद आ रही हैं. ममता शर्मा के अलावा कई डांस ट्रूप भी कार्यक्रम में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. ज्योत्सना डीजे में सभी महिलाओं का ट्रूप है. कार्यक्रम शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. देर रात तक कार्यक्रम के दौरान रात 12 बजे नये साल के आगमन पर केक कटिंग व खूब आतिशबाजी होगी. दर्शकों के लिए खाने-पीने सभी तरह की व्यवस्था होगी. कार्यक्रम में क्लब मेंबर व उनके गेस्ट को ही इंट्री रहेगी.

Share this:




Related Updates


Latest Updates