– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, बीजेपी ने किया Walkout, जानिए इसके बाद क्या हुआ

IMG 20230213 WA0012

Share this:

West Bengal Update News, Vidhan Sabha, BJP Walkout: पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उन पर आक्षेप लगाने और विधानसभा का अपमान करने के लिए विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। इसके विरोध में भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया।

शुभेंदु अधिकारी ने जो कहा

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनपर विशेषाधिकार प्रस्ताव लगाए जाने पर प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप भी लगाया। अधिकारी ने कहा कि मैंने विधानसभा में कानून व्यवस्था, IAS-IPS के संबंध में, वित्तीय नियमों की अनुशासनहीनता, CVC दिशानिर्देश का उल्लंघन सहित कई मुद्दों पर जब राज्य की सरकार को घेरना शुरू किया तो पहले तो सरकार के मंत्री की ओर से मुझे चुप करवाने का प्रयास हुआ। इसके बाद मुझ पर विशेषाधिकार प्रस्ताव लगाया गया। उन्होंने (विधानसभा अध्यक्ष) ने मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) को खुश करने के लिए यह किया है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates