– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Price : इन सब्जियों की कीमत जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप, यह आलू तो…

eac5b2a0 a78a 4c3b be20 84f2c35e1201

Share this:

Know About Most Expensive Vegetables In World, High Quality Vegetables : दुनिया की हर चीज की कीमत उसकी क्वालिटी पर निर्भर करती है। चाहे वो पहनने के कपड़े हों या सब्जियों और फलों के के दाम। हमारे देश में कभी-कभार प्याज की कीमतें चढ़ जाती हैं तो कभी टमाटर की। इससे हाहाकार की स्थिति पैदा हो जाती है। हाल में ही टमाटर की कीमत ₹300 किलो तक पहुंच गई तो सभी परेशान हो गए। उत्पादन और बाजार की स्थिति के हिसाब से भी खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ती घटती हैं। जहां तक सब्जियों की बात है, कुछ ऐसी भी सब्जियां दुनिया में हैं, जो हमेशा महंगी बिकती हैं, लेकिन उनकी क्वालिटी भी वैसे ही होती है। आज हम इन्हीं के बारे में जानते हैं। 

ले बोनोटे आलू : ₹100000 किलो

लगभग सभी लोग आलू पसंद करते होंगे। आज हम आपको आलू की एक ऐसी किस्म के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी अनुमानित कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 1 लाख रुपये प्रति किलो तक होती है। इसका नाम ले बोनोटे आलू है। यह फ्रांस के एक तट पर उगते हैं और हर वर्ष केवल 10 दिनों के लिए ही मिलते हैं।

मत्सुटेक मशरूम : 75000 रुपए किलो

अगर हम अगली सब्जी की बात करें तो इसका नाम मत्सुटेक मशरूम है। यह मत्सुटेक मशरूम एक जापानी मशरूम है। ये अधिकतर पतझड़ के मौसम में पाया जाता है। ये मशरूम की किस्म धीरे धीरे लुप्त हो रही है। इस मशरूम का वार्षिक उत्पादन की बात करें तो इसका वार्षिक उत्पादन 1 हजार टन से भी कम हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रु प्रतिकिलो हैं।

हॉप शूट्स : 72,000 रुपए किलो

यह मूल रूप से उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। यह हरे और शंकु के आकार का फूल होता है। इसका उपयोग पेय पदार्थ बनाने में होता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण मौजूद हैं। इस वजह से हॉप शूट्स एक बेहद ही महत्वपूर्ण पौधा है। हॉप शूट्स का इस्तेमाल दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 72 हजार रु प्रति किलो है।

वसाबी रूट : 18,500 रुपए किलो

इसकी खेती दुनिया में बेहद कम होती है। इस डिजीज-प्रोन पौधे को बढ़ने के लिए सही मात्रा में नमी की जरूरत होती है। इसके साथ ही सही पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 18 हजार 500 रु प्रति किलोग्राम है।

यामाशिता पालक : ₹2000 किलो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रु प्रति किलोग्राम है। इस हरी पत्तेदार सब्जी को उगाने में काफी ज्यादा मेहनत लगती है। इसी वजह से यह काफी अधिक महंगी होती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates