– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Dharm adhyatm; राममय हुई अयोध्या, 22.23 लाख दीये जलाने का बना विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya deepotsava

Share this:

National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, ayodoo news, Ram Mandir Ayodhya : दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या दीयों से जगमगा उठी है। नगर में हर तरफ दीयों की कतार ही नजर आ रही है। इस बार के दीपोत्सव में अयोध्या धाम में एक साथ 22 लाख 23 हजार दीयों को जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया। सब कुछ ऐसा लग रहा है ; मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो।  हर वर्ष राम भक्तों को दीपोत्सव का इंतजार रहता है और हो भी क्यों नहीं, इसी दिन के लिए तो अयोध्या ने सदियों तक इंतजार किया है।

अब अयोध्या खुलकर सांस ले रही है। राम की नगरी का सौंदर्य अपने पूरे उफान पर है।

सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम

दीवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या के सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता और संतों से लेकर आम लोग शामिल हुए। दीपोत्सव में 22 लाख 23 हजार दीये अलग-अलग घाटों पर जलाये गये। इसके साथ ही एक बार फिर सरयू घाट पर रिकॉर्ड बन गया है। इसके अलावा रेजर शो व आतिशबाजी भी की गयी। दीपोत्सव युगों पूर्व श्रीराम की लंका विजय की स्मृति में मनाया जाता है। दीपोत्सव का प्रत्येक संस्करण भव्यता का प्रतिमान गढ़नेवाला रहा है। सातवें संस्करण तक यह उत्सव भव्यता के अनेकानेक कीर्तिमान का परिचायक बन कर प्रस्तुत हुआ है। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर के साथ सम्पूर्ण रामनगरी को दिव्यता प्रदान करने का अभियान चल रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में रामलला का विग्रह नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होगा। ऐसे में रामनगरी विजयोल्लास की स्मृति से निहाल हो रही है।

सरयू नदी पर लेजर शो का आयोजन

सरयू नदी पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान यहां पर लेजर शो के जरिये रामलीला का आयोजन किया गया।

सरयू नदी पर जलाये गये दीये आरती के बाद सरयू नदी के घाट पर दीये जलाये गये हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बना। हर साल दीवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। 

सरयू नदी के घाट पर सीएम योगी ने की आरती

अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरती की। पूरा घाट लाखों दीपों से जगमग होकर अपने सम्मोहन की छटा बिखेर रहा था। यहां राम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 

25 हजार वालंटियर्स ने बनाये विश्व कीर्तिमान

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के कुशल प्रबंधन में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव में वालंटियर्स के सहयोग से 24 लाख से अधिक दीयों को प्रज्ज्वलित करने की तैयारी पूरी की गयी। दोपहर में गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा 51 घाटों के दीये की गणना पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर की मौजूदगी में शुरू हुई। विवि की कुलपति प्रो. गोयल द्वारा प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप पदाधिकारियों को यथा आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी दीपोत्सव को लेकर अति उत्साहित रहे। सभी के सहयोग से पुन: विश्व कीर्तिमान बना।

Share this:




Related Updates


Latest Updates