– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Sawan Utsav : प्रभा वैलनेस सेंटर फिटनेस क्लब में सावन उत्सव का आयोजन

IMG 20230824 WA0010

Share this:

Dhanbad news, Dhanbad Samachar:प्रभा वेलनेस् सेंटर फिटनेस क्लब द्वारा ब्लू  लैगुण स्विमिंग पूल हीरक रोड में बुधवार की संध्या “सावन उत्सव” का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया l फिटनेस एफसी क्लब की संचालिका रेणु प्रभा ने बताया कि हमलोग शारीरिक फिटनेस और अच्छी लाइफस्टाइल पर काम करते हुए बीच- बीच में उत्साही कार्यक्रम भी करते रहते हैं l आज के इस सावन उत्सव कार्यक्रम में बारिश की बूँदों के बीच 30 से ज्यादा महिलाओं ने हरे रंग के परिधान में शिरकत की l  सभी ने खूब मज़े  किए। नाच, गानों के साथ झूला झूलने का भी आनंद लिया। प्रतियोगिताएं एवं पुरुस्कारों का बौछार हुआ और अंत मे स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया l रेणु प्रभा ने  ” चूडी मजा न देगी,  कंगन मजा न देगा … ” पर एकल नृत्य करके उत्सव में रौनक बढ़ा दी।  ग्रुप नृत्य में महिलाओं ने “चूडी  भी छत पर आयी है,  पायल ने शोर मचाया है….” ” रंगीलो सावन आयो रे, सुरंगों सावन आयो…”   आयो रे आयो रे सावन,  अब घर आ जा रे पिया…” इत्यादि गानों में महिलाओं के नृत्य ने  उत्सव में चार चाँद लगा दिया l 

इस सावन उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु प्रभा, शिप्रा,  श्वेता,  उर्मिला,  उषा,  शिखा,  मधु, रीना, पूजा,  कविता,  खुशबु,  सविता, इत्यादि का श्रेय जाता है l

Share this:




Related Updates


Latest Updates